राजबाग में डीएचएसके ने आईवीएफ क्लिनिक को किया सील - Khabar NonStop
श्रीनगर। कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएसके) ने कश्मीर में निजी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को जारी रखते हुए एक अपंजीकृत क्लिनिक को सील कर दिया। डीएचएसके ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। डीएचएसके ने राजबाग, श्रीनगर में वेल स्प्रिंग क्लिनिक नामक फर्जी क्लिनिक को सील कर दिया।
J&K: पीडीपी युवा विंग के नेता को मिला ओबामा का बुलावा
अपंजीकृत इन-विट्रो फर्टिलिटी (आईवीएफ) क्लिनिक को किया सील
निदेशालय ने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर एक डिवीजनल स्तर की टीम भेजी, जिन्होंने पीसीपीएनडीटी और क्लीनिकल इंस्टीट्यूट एक्ट के तहत अपंजीकृत इन-विट्रो फर्टिलिटी (आईवीएफ) क्लिनिक को सील कर दिया। निदेशक स्वास्थ्य सेवा, कश्मीर डॉ सलीम उर रहमान ने कहा कि निदेशालय को अवैध क्लिनिक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि विभाग सभी वास्तविक और सत्यापित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। डॉ सलीम उर रहमान ने कहा कि विभाग द्वारा किसी भी अवैध या अनैतिक अभ्यास को बढ़ावा नही दिया जायेगा।
धोनी ने श्रीनगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल का किया दौरा
डिवीजनल कमेटी कर रही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी
कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ सलीम उर रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी रखने के लिए एक डिवीजनल लेवल कमेटी पहले से ही गठित है जो नियमित रूप से निजी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों का निरीक्षण कर रही है ताकि नियमों और विनियमों के तहत रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रदान की जा सके।
फारूक ने मोदी को दिया चैलेंज, श्रीनगर के लाल चौकपर ध्वज फहराकर दिखाए
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jaYHPk
Comments
Post a Comment