हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत - Khabar NonStop
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के खुर्जा में स्तिथ एक निजी हॉस्पिटल में रसौली का ऑपरेशन कराने आई महिला की संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत हो गई। मृतका के परिजन का आरोप है कि मृतका का ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर ने नशे की हालत में मृतका का ऑपरेशन किया था, जबकि मृतका की मौत के बाद भी डॉक्टर परिजनों को गुमराह करता रहा। वहीं, परिजन मृतका के शव को लेकर खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी।
गोली लगने से घायल ट्रैक्टर चालक की मौत
दरअसल, बुलंदशहर के खुर्जा के अच्छेजा गांव के रहने रोहतास की पत्नी चंद्रावती के पेट में रसौली थी, जिसके इलाज के लिए उसे खुर्जा के निजी हॉस्पिटल लाया गया डॉक्टर ने ऑपरेशन ही एक विकल्प बताया तो परिजनों ने ऑपरेशन करा दिया, लेकिन ऑपरेशन के बाद पीड़िता की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ने लगी, वहीं परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर नशे में था जबकि मृतका की मौत के बाद भी डॉक्टर मृतका के परिजनों को गुमराह करते रहे है, जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टरों ने मृतका को रेफर कर दिया वहीं परिजनों को चन्द्रवती की मौत का आभास हुआ तो वो शव को खुर्जा कोतवाली ले आए, हालांकि खुर्जा पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी गई है।
क्रॉस फायरिंग में स्थानीय नागरिक की मौत, सेना ने दी जानकारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CLCuzz
Comments
Post a Comment