sss

; //]]>

भाजपा सरकार में सुरक्षित नही बेटियां: मनीष सिंह - Khabar NonStop

Villagers & SP workers

देवरिया। दुष्कर्म पीड़िता मासूम को न्याय दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक भटनी-भिंगारी व विजयीपुर मार्ग पर आवागमन ठप रहा।

शादी में फायरिंग होने से बच्ची की मौत

समय सीमा के बाद भी गिरफ़्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण

भटनी क्षेत्र के एक गांव में 8 दिसंबर को आई बारात में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस आरोपित की शिनाख्त करते हुए गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मामले को लेकर 11 दिसंबर को लोगों ने भटनी थाने पर धरना दिया था। पुलिस ने तब 24 घंटे का समय लेते हुए ग्रामीणों को शांत करा दिया था। समय सीमा बीतने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को भी ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

देश की एकता के लिए समाजवाद ज़रूरी

दो घंटे तक ठप रहा यातायात

करीब सैकड़ो के तादात में ग्रामीण सपा नेता के नेतृत्व में जलपा माता मंदिर पर जुटे और प्रसाशन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये भटनी पुल पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी सिंह यादव ने समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक भटनी भिंगारी व विजयीपुर मार्ग का आवागमन ठप रहा।

योगी सरकार में लूट, हत्या, छिनैती आम बात

वही इस मामले पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्टीय अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा की लोग केवल पिछली सरकार को बदनाम करते थे। लेकिन हालत यह है की इस समय की भाजपा सरकार महिलाओ के प्रति कितनी जागरूक है। यह जीता जागता उदाहरण ही बयां कर रहा है की यह प्रदेश की सरकार वीमेन हेल्प लाईन, महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावहारिक रूप से कितना काम कर रही है। 8 दिसम्बर से लेकर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पायी है और ना ही आरोपी को कोई सिनाख्त पुलिस के हाथ लगी है। इस सरकार में लूट, हत्या, छिनैती आम बात हो गयी है, इससे अच्छे दिन और कहा आयेंगे।

पुलिस ने बच्चों और महिलाओं के लिए निकाला “क्लिक्स” एप



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BmVxlO

Comments