sss

; //]]>

गुजरात में जीत पर मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल - Khabar NonStop

BJP's victory

भोपाल। गुजरात में बीजेपी की जीत ने मध्य प्रदेश में, पार्टी नेताओं को कुछ राहत दी है। पड़ोसी राज्य में बीजेपी ने भले ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया हो लेकिन लक्ष्य से कम सीटें मिलने पर मध्य प्रदेश के कुछ नेता चिंतित भी अजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी ने 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ‘अबकी बार, 200 पार’ का नारा देते हुए 200+ सीटों का लक्ष्य हासिल किया है।

मध्य प्रदेश सरकार का नया कानून: टीवी, सोशल मीडिया पर नकेल की तैयारी

हालांकि, नेताओं का मानना है कि गुजरात चुनाव ने साबित कर दिया है कि ‘मोदी मैजिक’ अभी भी बरकरार है और इससे उन्हें मध्य प्रदेश में 200+ का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है। सूत्रों ने कहा कि गुजरात में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन ने भगवा टीम को आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर पुनर्विचार करने और चुनावों से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने को मजबूर कर दिया है।

जापान के निवेशक करेंगे मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश

नेताओं का मानना ​​है कि महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने में विफलता के अलावा विधायकों का असेंबली में प्रदर्शन, उनके लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि गुजरात विधानसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या में बढ़ोतरी और वोट प्रतिशत में 3% की बढ़ोतरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया है। 2018 का विधानसभा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अग्नि परीक्षा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा, “भाजपा ने एक शानदार जीत का जश्न मनाया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद वे गुजरात अपना चेहरा नहीं बचा पाए, हालांकि उन्होंने सत्ता कायम रखी है, लेकिन मध्य प्रदेश एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश में सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है।”

केन-बेतवा नदी संबंध परियोजना के बाधाओं के बारे में अनजान नितिन गडकरी!

भाजपा गुजरात में अपने प्रदर्शन को पीएम मोदी का करिश्मा मान रही है। एमपी बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात की जीत से पता चलता है कि ‘बीजेपी की सुनामी’ अभी भी कायम है। उन्होंने कहा, “प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक भयंकर जाति आधारित, विकास विरोधी एजेंडा तैयार किया था, लेकिन मोदी मैजिक ने भाजपा के खिलाफ सत्ता में आने के सभी के सपनों को तोड़ दिया।”

मध्य प्रदेश सरकार की अनोखी योजना ‘आनंद शिविर’, सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा

भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय, “मध्य प्रदेश की स्थिति गुजरात से अलग है। बीजेपी यहां एक मजबूत स्थिति में है, जबकि कांग्रेस यहाँ पर मुश्किल में हैं। बीजेपी विकास का समर्थक है और बीजेपी ने एमपी में कई कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं।”

सूत्रों ने कहा कि बड़े दावों के बावजूद, भगवा पार्टी आंतरिक दिक्कतों से जूझ रही है, नौकरशाही और विधायकों के बीच एक अघोषित युद्ध और पिछले 12 वर्षों में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए वादों को पूरा करने में असफल हुए अधिकारियों के प्रदर्शन बड़ा मुद्दा हैं। इन मुद्दों के कारण नेताओं ने ‘मोदी मैजिक’ पर चुनाव जीतने के लिए बैंकिंग कर रहे हैं।

भोपाल: पीडीएस घोटाले का खुलासा, दर्ज की गई प्राथमिकी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2D1E3JN

Comments