sss

; //]]>

मध्य प्रदेश के इस गाँव में बच्चे पैदा करने पर है मनाही - Khabar NonStop

children

मध्य प्रदेश में एक ऐसा गाँव है जहाँ पर बच्चे पैदा करना मना है। गुर्जर समुदाय के लोगों के इस गाँव में बच्चे पैदा करने की मनाही है। यहाँ पर एक मान्यता के चलते लोग बच्चे नहीं पैदा करते। दरअसल गाँव में एक मंदिर स्थित है जिसका नाम है श्याम मंदिर। लोगों का मानना है कि अगर इस गाँव में बच्चे पैदा हुए तो यह मंदिर अपवित्र हो जायेगा।

बिच्छू वाले बाबा की दरगाह, अनोखी कहानी है यहाँ की

यहाँ स्थित है यह गाँव

गुर्जर बाहुल्य यह गाँव मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश के भोपाल से इस गाँव की दूरी 77 किलोमीटर है। इस गाँव का नाम सांका जागीर है। गाँव की आबादी लगभग 1200 लोगों की है। एक अजीबोगरीब मान्यता के चलते यहाँ के लोग बच्चे पैदा नही करते। कई दशकों से इस गाँव में कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ है।

भारत का मोस्ट हॉन्टेड किला भानगढ़, जानिए कहानी भानगढ़ की

महिलाओं को उठानी पड़ती है परेशानी

इस अजीबोगरीब मान्यता के चलते यहाँ की महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि यहाँ पर जब किसी महिला का प्रसव होना होता है तो उसे गाँव से बाहर कर दिया जाता है। अधिकांश महिलाओं का प्रसव उनके मायके में होता है। गाँव की कुछ महिलाओं का प्रसव तो खेतों में भी होता है। यहाँ पर रहने वाले लोगो का कहना है कि अगर इस गाँव में प्रसव हुआ तो वह बच्चा विकलांग हो जायेगा या फिर उसके परिवार पर मुसीबत आ जाएगी।

यहाँ मात्र 7 घंटे का होता है 1 साल

सरपंच चाहते हैं ये प्रथा बंद हो

35 साल तक इस गाँव के सरपंच रहे मांगीलाल सिंह और उनके बेटे नए सरपंच नरेंद्र सिंह इस कुप्रथा को समाप्त करना चाहते हैं। उनका कहना है अन्धविश्वास के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। गाँव के तमाम लोग इस प्रथा को ख़त्म करने के लिए सरपंच के साथ हैं। सरपंच अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ गाँव के लोगों को यह समझाने में लगे हैं कि ऐसी मान्यता सिर्फ अन्धविश्वास है और कुछ नहीं।

इस मंदिर का दिया तेल की जगह पानी से जलता है



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AVINiu

Comments