आज की फिल्म इंडस्ट्री हमारे समय से बेहद अलग है: धर्मेंद्र - Khabar NonStop
बॉलीवुड में धर्म पाजी के नाम से चर्चित अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में बयान दिया है। उनका मानना है कि आजकल हमारी इंडस्ट्री ‘सब्जी मंडी’ की तरह बन गई है। वहीं वर्तमान परिदृश्य में कलाकार पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
जानें किसको मिला ‘बार्बी’ सॉन्ग का क्रेडिट
धर्मेंद्र का कहना
धर्मेंद्र ने कहा कि आज के समय में फिल्म की दुनिया उनके समय से बेहद अलग हो चुकी है। क्योंकि आज कलाकार पैसों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि आज यह उद्योग ‘सब्जी मंडी’ बन गया है, जहां आप सब्जियां बेचते हैं, खरीदते हैं और सौदेबाजी करते हैं।
38 दिन में खत्म हुई वरुन धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ की शूटिंग
पैसों के लिए कहीं भी नाच रहे
उन्होंने कहा की आज कलाकार पैसों के लिए कहीं भी नाच रहे हैं और कहीं भी गा रहे हैं। जहां कहीं भी पैसा है, वहां जा रहे हैं, तेल मालिश भी कर रहे हैं। पैसे के लिए कुछ भी। आज पैसा सबकुछ है, हमारे समय में ऐसा नहीं था। कई हिट फिल्में देने के बावजूद उन्हें कभी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिल पाया। फिल्म फेयर ने उन्हें उनके करियर के शुरुआत में एक पुरस्कार बेस्ट टैलेंट के लिए दिया था और उसके बाद अंत में लाइफटाइम अचीवमेंट का दूसरा पुरस्कार दिया था।
अवॉर्ड लेने के लिए गंदे तरीके अपनाते हैं
उन्होंने कहा, मैं अवॉर्ड लेने गया था, क्योंकि मुझे कहा गया था कि दिलीप कुमार मुझे अवॉर्ड देंगे। मैं दिलीप साहब के लिए वहां गया था। मुझे फिल्मफेयर से कोई मतलब नहीं था। उन्होंने बताया की आज लोग अवॉर्ड पाने के लिए गिरे हुए तरीके अपनाते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iAW8J7
Comments
Post a Comment