गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने भरूच रैली में कांग्रेस पर कसा तंज - Khabar NonStop
फोटो: एएनआई
भरूच। गुजरात के प्रथम चरण चुनाव में महज पांच दिन बचे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। गुजरात के भरूच में उन्होनें आज की पहली रैली को संबोधित किया। उन्होनें भरूच में कहा कि गुजरात में बीजेपी की आंधी चल रही है। आपके एक बटन दबाने से गुजरात का भविष्य बदल जायेगा।
शहीद की बेटी को CM रुपाणी से मिलने से रोका, राहुल और रुपाणी ट्विटर पर भिड़े
यूपी निकाय चुनाव में हार पर कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने भरूच में अपनी रैली के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत और कांग्रेस की बुरी हार हुई है। उत्तर प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की कर्मभूमि रही है। उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस को कई प्रधानमंत्री भी दिए हैं। अब यूपी के नतीजे आने पर कांग्रेस को समझ नही आ रहा कि अब कहां जाएं? यूपी से कांग्रेस का सफाया हो गया है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि दक्षिणी गुजरात और कच्छ में लोग बीजेपी को लेकर काफी उत्साहित है। यहाँ बीजेपी की आंधी चल रही है।
नरेंद्र मोदी असली हिंदू नहीं, उन्होनें हिंदुत्व को धारण किया है: कपिल सिब्बल
कांग्रेस पर दागे सवाल
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरदार सरोवर बाँध क्यों नहीं बनवा पाई? उन्होनें कहा हमारी सरकार ने 2018 नर्मदा नदी के किनारे सरदार पटेल की मूर्ति लगाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस पर जातिवाद का आरोप लगते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जातिवाद की राजनीति करती है। भरूच के विकास के लिए आज तक कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया। उन्होनें अहमद पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी रहे हैं लेकिन गुजरात विकास के लिए उन्होनें कुछ भी नहीं किया। उन्होनें लोगों से बीजेपी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी का मूलमंत्र विकास है।
गुजरात में बीजेपी से ये हो सकते हैं सीएम पद के प्रत्याशी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BEDRzv
Comments
Post a Comment