sss

; //]]>

आजमगढ़। ट्रेन हादसा होने पर बाल-बाल बचे स्टाफकर्मी - Khabar NonStop

trainआजमगढ़। एक बार फिर से ट्रेन से बड़ा हादसा होते-होते टला है। ट्रेन के बेपटरी होने से बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल आजमगढ़ से चलकर वाराणसी जाने वाली तमसा पैसेन्जर ट्रेन का इंजन शुक्रवार को पटरी से उतर गया। उस समय ट्रेन खाली थी और कई घंटों की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया।

पीलीभीत: रोडवेज बस कर्मी और प्राइवेट वाहन कर्मियों में हुई जमकर मारपीट

स्टेशन प्रबन्धक बाबूराम का कहना

स्टेशन प्रबन्धक बाबूराम ने यहां बताया कि तमसा पैसेन्जर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह पांच बजे वाराणसी सिटी के लिए रवाना होती है। भोर करीब साढ़े चार बजे ट्रेन को यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। इसी दौरान मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट नम्बर 28 के पास उसका इंजन पटरी से उतर गया।

इंदौर: शिक्षिकाओं ने 4 साल की बच्ची का किया कथित यौन उत्पीड़न

स्टाफकर्मी भी सुरक्षित

उन्होंने बताया कि इंजन पर सवार चालक और अन्य स्टाफकर्मी बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद रेलवे पुलिस तथा अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन को पटरी पर लाने की कवायद शुरू की गयी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया जा सका फिर ट्रेन वहां से चली।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ji0JQO

Comments