sss

; //]]>

पूर्व आतंकी माजिद को सेना ने पढाई के लिए भेजा बाहर - Khabar NonStop

Majid Khan

श्रीनगर। सेना ने फुटबॉलर से लश्कर-ए-तइबा के आतंकवादी बने 20 वर्षीय माजिद खान जो आतंकवाद छोड़ वापस घर लौट आया है उसे आगे की पढाई के लिए राज्य से बाहर भेजने का फैसला लिया है। द ट्रिब्यून ने शनिवार को इस बात की सूचना दी। रिपोर्ट में एक रक्षा अधिकारी के हवाले से कहा गया कि राज्य के बाहर शिक्षा के लिए माजिद को स्थानांतरित करने का फैसला माजिद के परिवार के अनुमोदन से लिया गया है।

J&K: सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में लश्कर के आतंकी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट में एक अधिकारी ने कहा, “माजिद अपनी शिक्षा जारी रखना चाहते थे और सेना ने उन्हें इसकी सुविधा दी और राज्य के बाहर पढाई के लिए स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने एक बार फिर अपनी पढ़ाई शुरू कर दी है।” माजिद पहले एक स्नातक वाणिज्य का छात्र था और हाई ग्रेड के साथ उसने कक्षा X और XII परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर का एक फुटबॉल खिलाड़ी था।

एप्स के जरिए चीन कर रहा है खतरनाक साजिश

माजिद के गायब होने के कुछ समय बाद उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी जिसमे वह एक राइफल के साथ खड़ा था। माजिद खान एक संक्षिप्त अवधि के लिए 9 नवंबर को लश्कर रैंक में शामिल हुए थे। उनकी मां आयशा खान ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसके घर वापस आने का अनुरोध किया था। 16 नवंबर को माजिद के आत्मसमर्पण में सेना ने मदद की थी। सरकारी बलों द्वारा उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया था हालांकि, लश्कर ने कहा कि माजिद को अपनी मां के अनुरोध पर घर जाने की अनुमति दी गई थी।

तिहाड़ जेल में कश्मीरी कैदियों की सुरक्षा की मांग :फारूक अब्दुल्ला

माजिद के आत्मसमर्पण के बाद, वह अपने घर अनंतनाग वापस नहीं आए थे। हालांकि, उनके परिवार को सेना के कैंप में उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी। आत्मसमर्पण करने के बाद, सेना ने उन्हें वादा किया था कि माजिद को शिक्षा और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सभी अवसर मिलेगा। भारतीय फुटबॉल आइकन वाईचुंग भूटिया ने जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होनें माजिद को नई दिल्ली में वाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल में प्रशिक्षण देने की बात कही थी।

महिला की पोशाक में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2izCmho

Comments