नेवी डे: जानें भारतीय नौसेना दिवस के पीछे की कहानी - Khabar NonStop
आज इंडियन नेवी डे है। यह 1971 की जंग में इंडियन नेवी की पाकिस्तानी नेवी पर जीत की याद में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को इंडियन आर्मी, पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक आर्मी खिलाफ जंग शुरू कर चुकी थी।
4 दिसंबर को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट‘ हुआ था
4 दिसंबर, 1971 को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत इंडियन नेवी ने कराची नेवल बेस पर हमला बोला था। इस युद्ध के दौरान पहली बार एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इंडियन नेवी ने पाकिस्तान के तीन जहाज तबाह कर दिए थे। हालांकि, इंडियन नेवी का ‘आईएनएस खुकरी’ भी पानी में डूब गया था। इस पर 18 अफसर सहित लगभग 176 नेवल सवार थे। नौसेना प्रमुख एडमिरल एस.एम. नंदा के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्राइडेंट का प्लान बनाया गया था। इस टास्क की जिम्मेदारी 25वीं स्क्वॉर्डन कमांडर बबरू भान यादव को दी गई थी। 4 दिसंबर को नौसेना ने कराची स्थित पाकिस्तान नौसेना हेडक्वार्टर पर पहला हमला किया था।
-एम्यूनिशन सप्लाई शिप समेत कई जहाज नेस्तनाबूद कर दिए गए थे। इस दौरान पाक के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए।
-भारतीय नौसैनिक बेड़े को कराची से 250 किमी की दूरी पर रोका गया और शाम होने तक 150 किमी और पास चले जाने का आदेश दिया गया।
-हमला करने के बाद सुबह होने से पहले तेजी से बेड़े को 150 किमी वापस आ जाने को कहा गया, ताकि बेड़ा पाकिस्तानी बमवर्षकों की पहुंच से दूर हो जाए। हमला भी रूस की ओसा मिसाइल बोट से किया किया।
-ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत पहले हमला निपट, निर्घट और वीर मिसाइल बोट्स ने किया। सभी बोट्स चार-चार मिसाइलों से लैस थीं। बबरू भान यादव खुद निपट बोट पर मौजूद थे।
-पहले पी.एन.एस. खैबर, उसके बाद पीएनएस चैलेंजर और पीएनएस मुहाफिज को मिसाइल से बर्बाद कर पानी में डुबो दिया।
-इस हमले के बाद पाक नेवी सतर्क हो गई। उसने दिन-रात कराची पोर्ट के चारों तरफ छोटे विमानों से निगरानी रखनी शुरू कर दी।
-कराची तेल डिपो में लगी आग की लपटों को 60 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता था।
-ऑपरेशन खत्म होते ही भारतीय नौसैनिक अधिकारी विजय जेरथ ने संदेश भेजा, ‘फॉर पीजन्स हैप्पी इन द नेस्ट. रीज्वाइनिंग।’
-इस पर उनको जवाब मिला, ‘एफ 15 से विनाश के लिए; इससे अच्छी दिवाली हमने आज तक नहीं देखी।’
-कराची के तेल डिपो में लगी आग को सात दिनों और सात रातों तक नहीं बुझाया जा सका।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2knR3Vi
Comments
Post a Comment