sss

; //]]>

पारा गिरने से कड़ाके की ठण्ड शुरू - Khabar NonStop

 

pilibhitपीलीभीत। पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी से यूपी के पीलीभीत जिले में कड़ाके की ठण्ड का कहर जारी। बीते चार दिनों से शीतलहर के साथ ही कड़ाके की ठण्ड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे पारा धड़ाम से गिर गया। इस घने कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान 6.1 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया है। रविवार सुबह से ही भयंकर कोहरा होने के चलते पुरे दिन सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा और आज भी यही आलम है। इसके चलते लोगो का घर से बाहर निकलने में रूह तक काँप उठी है।

बाघ के पगचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

अलाव जलाने के दावे हुए हवाहवाई

वही दूसरी तरफ इस कड़ाके की ठंड में नगरपालिका चेयरमैन विमला जैसवाल का दावा है कि शहर के प्रमुख चौराहो सहित 10 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ताकि आग जलाकर लोगो को ठण्ड से राहत मिल सके, लेकिन नगरपालिका के यह दावे भी हवा हवाई सावित होते दिख रहे है। लगातार बढ़ रही ठिठुरन से लोग काँप रहे है।

एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

रैनबसेरा की समुचित व्यवस्था नहीं

जिला प्रशासन की ओर से ठण्ड में गरीबो के रुकने के लिए रैनबसेरा बनाया जाता है। स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला और नई तहसील भवन में रैनबसेरा बने है। शहर प्रशासन ने रैनबसेरा का निर्माण इसलिए कराया ताकि गरीबो को रात में खुले आसमान के नीचे न सोना पड़े। लेकिन रैनबसेरा की स्थिति बदहाल है। न तो अलाव की उचित व्यवस्था है और न लोगो के ठहरने का इंतजाम। आने वाले दिनों में ठण्ड और कितना कहर बरपाएगी यह तो आने वाला बख्त ही बताएगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kEDpcR

Comments