गाजियाबाद में छठी क्लास के छात्र पर दूसरी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दिल्ली से लगे गाजियाबाद में एक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। ये वारदात दूसरी क्लास की छात्रा से हुई है। दुष्कर्म करने का आरोप स्कूल के ही छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद की है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में एक स्कूली बच्ची के साथ यौन छेड़छाड़ की वारदात का मामला देखने को मिला था।
निकाय चुनाव मतदान केंद्र से मिले जले हुए वोटर आईडी
चार साल की एक बच्ची की मां ने दिल्ली के द्वारका इलाके में आरोप लगाया था कि उसकी ही क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने उनकी बेटी को गलत तरह से छुआ है। परिवार ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कहा कि बच्ची ने स्कूल से घर लौटने पर अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की। जब उसे अस्पताल ले गए तब वहां जहां डॉक्टरों ने उसके साथ यौन छेड़छाड़ की पुष्टि की। साथ ही बच्ची की मां ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने स्कूल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। लेकिन तब भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर द्वारका (दक्षिण) थाने में कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ऐसे मामलों में पुलिस की मुश्किल
दरअसल पुलिस के लिए भी यौन छेड़छाड़ और रेप जैसे गंभीर मामलों में छोटे बच्चों पर कार्रवाई करना मुश्किल भरा है। जानकारों के मुताबिक पुलिस को भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 82 के तहत सात साल से कम उम्र के बच्चे पर केस दर्ज करने से बचना चाहिए। क्योंकि कम उम्र वाले बच्चे की बात को अपराध नहीं मान सकते हैं। क्योंकि इतना विकसित नहीं होता बच्चे का दिमाग कि वह अपराध करें।
जमीनी विवाद को लेकर युवक को दिनदहाड़े मारी गोली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ifCz5x
Comments
Post a Comment