यरूशलम विवाद: शुक्रवार की नमाज के बाद घातक झड़प, एक की मौत - Khabar NonStop
यरूशलम। फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इस्राइली सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को यरूशलम में जमकर भिडंत हुई। प्रदर्शनकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यरूशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
राष्ट्रपति ट्रंप की स्वास्थ्य जांच होगी वाल्टर रीड्स में, रिकॉर्ड होगा सार्वजानिक
गोलीबारी में एक फिलीस्तीनी की मौत
फिलिस्तीनी अथॉरिटी के स्वास्थ्य मंत्रालय की सूचना के अनुसार पूर्वी गाजा में संघर्ष के दौरान एक 30 वर्षीय फिलीस्तीनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलीस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा गया है गाजा में इजरायल के हवाई हमले के दौरान एक 54 वर्षीय एक फिलीस्तीनी व्यक्ति का निधन हो गया। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पश्चिमी तट, गाजा और यरूशलेम में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 50 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैवल बैन को मंजूरी दी
3,000 प्रदर्शनकारी कर रहे थे प्रदर्शन
इजरायली सेना के बयान में कहा गया है कि पश्चिम बैंक और गाजा के लगभग 30 स्थानों पर हिंसक दंगों को बुलाया गया था। लगभग 3,000 प्रदर्शनकारी वेस्ट बैंक की अशांति में शामिल थे, 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 65 घायल हो गए थे। गाजा में, लगभग 4,500 फिलीस्तीनी इजरायल के साथ सीमा पर छह स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सेना पर जलते हुए टायर और पत्थर सैनिकों पर फेंके। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के फैसले के खिलाफ नारे लगाए और फ़िलिस्तीनी झंडे को लहराया।
6 साल के मुस्लिम छात्र को आतंकवादी समझ स्कूल में बुलाई पुलिस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B1Ko9H
Comments
Post a Comment