विराट कोहली ही हैं टीम इंडिया के असली बॉस: रवि शास्त्री - Khabar NonStop
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में तो मैच्योर कहा साथ ही एक इंसान के तौर पर भी मैच्योर बताया। शास्त्री ने ये भी कहा है कि कोहली टीम के कप्तान हैं और कोच की हर सलाह मानने के लिए वह बाध्य नहीं हैं।
पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ‘विरुष्का’ की शादी की दी बधाई
रवि शास्त्री ने कहा, ‘हम दोनों के बीच अच्छी समझदारी है। हमारे व्यक्तित्व मिलते हैं। हमारे बीच विश्वास भी है। हम दोनों ही जीतने के लिए खेलते हैं।’ अपने में बेहतरीन खलाड़ी रहे शास्त्री ने कहा, ‘हम दूसरों के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। हम इस खेल को आगे ले जाना चाहते हैं। विराट कोहली ऐसे इंसान हैं जो जैसे असल में हैं वैसे ही वह सबके सामने दिखते हैं।’
उन्होंने एक सवाल के जवाब में आगे कहा, ‘देखिए, सही मायने में तो कप्तान ही टीम का बॉस होता है। वह मुझसे सुझाव मांग सकते हैं, लेकिन इसका कतई मतलब नहीं है कि वह मेरे विचार मानेंगे ही। मेरा भी यही मानना है कि सुझाव भले ही लें, लेकिन फैसले वह खुद करें।’ बता दें कि, इस साल जुलाई में 2 साल के लिए टीम का हेड कोच बनने वाले शास्त्री का कार्यकाल 2019 वर्ल्ड कप तक है।
फाइनल में पहुंची सिंधू, रचा इतिहास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B5itCt
Comments
Post a Comment