कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन ना करने पर महिला कर्मचारियों को दी अजीबोगरीब सजा, देखें विडियो - Khabar NonStop
चीन के एक ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी की एक अजीबोगरीब विडियो फुटेज सामने आई है। इस कंपनी की महिला कर्मचारियों ने एक अजीबोगरीब कारनामा किया है। दरअसल कंपनी वर्ष के अंत में एक समारोह का आयोजन कर रही थी। इस समारोह में कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने स्टेज पर एक दूसरे को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। अजीब यह है कि यह उनके कार्यक्रम का एक हिस्सा था।
ये डॉक्टर न्यूड होकर करतीं हैं अपने मरीजों का इलाज
बॉस ने दी अजीबोगरीब सजा
कंपनी में काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि उनके बॉस ने उन पर साल भर में बेहतर प्रदर्शन ना करने के आरोप लगाए। इसके बाद कथित रूप से यह बात सामने आई कि मालिक ने महिलाओं को सजा के रूप में एक दूसरे को थप्पड़ मारने का आदेश दे दिया। अगर वह ऐसा करने से मना करती तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता। इसके बाद कंपनी के 14 वीं वर्षगांठ के समारोह में उन्हें स्टेज पर ऐसा करने को कहा गया।
पति-पत्नी बैग में जिंदा कॉकरोच भर पहुंचे एअरपोर्ट, ये था कारण
6 मिलियन से अधिक बार देखा गया विडियो
अपने सैकड़ों सहयोगियों के सामने, सेल्स डिपार्टमेंट की दर्जनों महिला कर्मचारियों ने मालिक के आदेशानुसार मंच पर ही एक दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का विडियो भी इंटरनेटट पर वायरल हो गया है। चौंकाने वाली इस घटना की फुटेज ऑनलाइन अपलोड की गई थी, इसे 6 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
दो लड़कियों ने ऑनलाइन वर्जिनिटी बेचने का दिया ऑफर
कंपनी ने कहा इससे टीम भावना बढ़ेगी
कंपनी के एक अज्ञात प्रवक्ता ने यह कहकर घटना को सही ठहराने की कोशिश की, “यह टीम भावना उत्पन्न करने के लिए किया गया था।” उन्होनें कहा कि हमारी टीम बहुत मजबूत है। अब यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस मामले की जांच करेगी।
जानिए दुनिया के 10 अजब-गजब रेस्त्रां के बारे में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zac0ob
Comments
Post a Comment