sss

; //]]>

अब रेल यात्री ‘भीम’ ऐप से बुक कर सकेंगे काउंटर टिकट - Khabar NonStop

Bhim

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का लगातार प्रयास कर रही है। भारतीय रेलवे में डिजिटल माध्यम से आरक्षित किये जाने वाले टिकटों की संख्या में 12 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। अब रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा मुहैया की है। रेल यात्री अब ‘भीम’ ऐप के माध्यम से भी अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

अब रेल यात्री जीपीएस के माध्यम से जान सकेंगे ट्रेन की लोकेशन

अब यात्री कर सकेंगे ‘भीम’ ऐप का इस्तेमाल

रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि टिकट बुक करने के लिए यात्री अब भारत इंटरफ़ेस फॉर मनी (भीम) का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होनें जानकारी देते हए बताया कि नोटबंदी से पहले 58 प्रतिशत आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक किये जाते थे। यह संख्या अक्टूबर 2016 के बाद बढ़कर 70 प्रतिशत पहुँच गयी है।

अब ये ऐप बताएगा आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं

कार्ड या नकदी साथ न लेकर चलने वाले लोगों को मिली सुविधा

उन्होनें बताया कि लगभग 3 से 5 करोड़ यात्री डिजिटल माध्यम से टिकट ले रहे हैं। काउंटर पर लगभग 30 प्रतिशत यात्री आरक्षित टिकट खरीदते हैं। मोहम्मद जमशेद ने बताया कि, “कार्ड या नकदी लेकर नहीं चलने वाले यात्रियों की भी रेलवे मदद करना चाहता था और इसलिए हम कल से यूपीआई की शुरुआत कर रहे हैं। यात्री अपने मोबाइल फोन के साथ काउंटर पर जा सकते हैं और अपनी टिकट का रिजर्वेशन करा सकते हैं। अब यात्री एक दिसंबर, 2017 से ‘भीम’ एप के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं।”

खुशखबरी: ये करते ही IRCTC से बुक होंगे 6 से ज्यादा टिकट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ByrRiV

Comments