निवेशकों को शाकाहारी भोजन परोसें या मांसाहारी - Khabar NonStop
आईएएस वीक का आयोजन
हर साल लखनऊ में आईएएस वीक का आयोजन होता है। पूरे प्रदेश के आईएएस अधिकारी अपने परिवार के साथ इसमें शामिल होते हैं। एक दिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री लंच पर बुलाते हैं। ऐसा पहली बार आईएएस वीक के इतिहास में हुआ कि अधिकारियों को लंच पर बुलाकर किसी मुख्यमंत्री ने उन्हें शाकाहारी भोजन कराया। एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि मांसाहार मुख्यमंत्री के कराए गए लंच में न होना कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। लंच के मेजबान मुख्यमंत्री थे और मुख्यमंत्री शाकाहारी हैं। और अगर उन्होंने शाकाहारी भोजन कराया है। तो कुछ गलत नहीं है इसमें।
भोजन शाकाहारी होगा या मांसाहारी
ऐसे में यूपी में अब अगले साल 21 और 22 फरवरी में निवेशकों का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत पूरी दुनिया से लगभग 5,000 निवेशक आ रहे हैं। इस निवेशक सम्मेलन से योगी आदित्यनाथ सरकार को यूपी में लगभग 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से पिछले हफ्ते ही कुछ मैनेजमेंट कंपनियों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। कैटरिंग, मैनेजमेंट, सुरक्षा और ब्रैंडिंग के प्रबंध के लिए इसमें टेंडरिंग की गई है। हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि शाकाहारी भोजन होगा कैटरिंग में या मांसाहारी। अधिकारी अब दुविधा में फंसे हुए हैं।
विभाग ने साधी चुप्पी
थीम के हिसाब से इस सम्मेलन में खाने वाले स्टॉल्स लगाए जाएंगे। और कैटरिंग की व्यवस्था कॉन्फ्रेंस के लिए होगी। एक 5 स्टार होटेल कैटरिंग करेगा। इस सवाल पर कि मांसाहार सम्मेलन में परोसा जाएगा या शाकाहार विभाग ने अभी चुप्पी साध रखी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AZosgk
Comments
Post a Comment