पुलिस स्टेशन के बाहर कैथोलिक पादरी की हुई पिटाई, धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप - Khabar NonStop
भोपाल। संदिग्ध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 10 पुजारी समेत कुछ ईसाईयों को मारने का दावा किया और गुरुवार रात सतना जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर उनकी कार में आग लगा दी। उन पर कथित रूप से हिंदुओं को ईसाई धर्म में धर्मांतरित करने का आरोप लगाया गया था।
मध्य प्रदेश सरकार का नया कानून: टीवी, सोशल मीडिया पर नकेल की तैयारी
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक मोहिनी शर्मा ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ वाहन जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना को लेकर कैथोलिक समुदाय से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “अगर कैथोलिक ग्रुप की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो हम निश्चित ही करवाई करेंगे।”
युवाओं ने किया हंगामा
सतना के कैथोलिक संस्था के निदेशक फादर एम रोनी ने कहा कि कुछ युवाओं ने गुरुवार की रात 9 बजे जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भमकर गांव में पूर्व-क्रिसमस समारोह के आयोजन स्थल पर हंगामा किया, आरोप लगाया कि वहां पर धार्मिक रूपांतरण कार्य हो रहा था। उन्होनें कहा कि यह समारोह बच्चों के लिए सिर्रो-मालाबार चर्च द्वारा आयोजित किया गया था।
मध्यप्रदेश में WWE जैसी फाइट की तैयारी शुरू, खली ने सीएम से की मुलाकात
पुलिस स्टेशन में पादरी की कार में लगाई आग
जानकारी मिलने के बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 32 कैथोलिक भाई (प्रशिक्षु याजकों) समेत दो पुजारी को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले आई। कैथोलिक ग्रुप के एक सदस्य के मुताबिक, “जब वे पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो उन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेशन परिसर में मारा गया। जानकारी मिलते ही, चार अन्य पुजारी पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्हें भी पीटा गया और उनकी कार में आग लगा दी गई।” पुलिस ने कैथोलिक ग्रुप के सदस्यों को लगभग 3:30 बजे तक छोड़ दिया।
पुलिस को धर्मपरिवर्तन कराने की मिली थी सूचना
इस मामले में उप-निरीक्षक मोहिनी शर्मा ने बताया कि एक कैथोलिक पादरी और पांच अन्य पुजारी एक गाँव में हिंदू जनजाति के लोगों का बल और लालच के इस्तेमाल से धर्मपरिवर्तन कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें हिरासत में लिए गये था।
मध्य प्रदेश सरकार की अनोखी योजना ‘आनंद शिविर’, सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yM7vjG
Comments
Post a Comment