sss

; //]]>

‘महिलाएं जीवन की हर स्थिति से लड़ने में सक्षम’: करीना कपूर खान - Khabar NonStop

kareena kapoor

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने जायरा वसीम के साथ हुई घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि, महिलाएं जीवन की हर स्थिति से लड़ने में सक्षम हैं। करीना ने रविवार को मुंबई में लक्स गोल्डन रोज पुरस्कार के रेड कार्पेट में महिलाओं की ताकत के बारे में बात की। इस दौरान उनसे जायर के किशोर अभिनेत्री जायरा वासीम के साथ हुई घटना पर टिप्पणी करने को कहा गया था।

जायरा वसीम के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

करीना ने कहा, “मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक श्रेष्ठ हैं। हम सभी एक योद्धा हैं जो किसी भी परिस्थिति में लड़ने के लिए सक्षम है।व्यक्तिगत या पेशेवर हो- हम सभी स्थिति से लड़कर आगे बढ़ते हैं। करीना ने कहा, “जैसे मैंने पहले कहा था, हम पहले माँ लक्ष्मी को को पूजते हैं, प्रार्थना करते हैं और वह एक औरत है, और जब हम अपनी भूमि के बारे में बात करते हैं, तो हम इसे मातृभूमि कहते हैं … तो, महिलाएं अधिक श्रेष्ठ हैं। हम जीवन की हर स्थिति से लड़ेंगे। “

बता दें कि, इस कार्यक्रम के लिए अलीया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जुही चावला, फातिमा साना शेख, भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे मशहूर हस्तियों भी मौजूद रहे। करीना से जब पूछा गया था कि आज की बॉलीवुड में उनका पसंदीदा कौन है तो उन्होंने कहा, ‘सभी अभिनेत्रियों, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ, मुझे लगता है कि सभी अच्छा काम कर रहीं हैं और उपलब्धियां भी प्राप्त कर रही हैं। हम सभी 12-15 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं,ऐसे में किसी एक का नाम लेना मुझे सही नहीं लगता, क्योंकि मुझे लगता है कि सभी ने अपने काम में उपलब्धि हासिल की है।’ समारोह में करीना को ‘I Am More Than You Can See Award’ के लिए पुरस्कार भी मिला।

पीरियड्स में दादी मंदिर जाने से मना करती थी:सोनम कपूर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B8bRqv

Comments