मुकेश अंबानी: भारत दुनिया में जियो लांच होने के बाद मोबाइल ब्रॉडबैंड में शीर्ष पर - Khabar NonStop
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी कि 1 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल के मामले में दुनिया में प्रथम स्थान पर है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि भारत में, अमेरिका और चीन से भी ज्यादा लोग मोबाइल ब्रॉडबैंड का उपयोग कर रहे हैं। अंबानी ने एचटी लीडरशिप समिट में कहा कि, “भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल के मामले में एक साल पहले दुनिया में 150वें नंबर पर था, लेकिन अब जियो लांच होने के बाद यह शीर्ष पर है”।
20 साल में देश 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: मुकेश अंबानी
नया भारत तैयार
उनका कहना था कि डाटा अगर नियति है तो सचमुच नियति से साक्षात्कार के लिए नया भारत तैयार है। रिलायंस इंस्ट्रीज के प्रमुख ने अर्थव्यवस्था के बारे में चर्चा की और कहा कि अगले दस साल में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर सात ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकता है। और भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जीडीपी के मामले में छठे स्थान से तीसरे स्थान पर आ सकता है। साथ ही जोर देकर उन्होंने कहा है कि, “क्या अगले दस साल में हम जीडीपी को तीन गुना बढ़ाकर सात ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर कर सकते हैं। हां, हम कर सकते हैं। और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।”
भविष्यवाणी हुई सच
इतना ही नहीं अंबानी ने ये भी कहा, “जब मैंने तेरह साल पहले यहां कहा था कि 500 अरब अमेरिकी डॉलर की भारत की अर्थव्यवस्था है। और यह अगले बीस साल में पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी। वह भविष्यवाणी आज सच लग रही है। इस लक्ष्य को हम सचमुच 2024 से पहले हासिल कर लेंगे”। मुकेश अंबानी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मानव की प्रगति के लिए ऊर्जा और प्रौद्योगिकी अहम हैं। और भारत ने वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते हुए नई प्रौद्योगिकी को अपनाया है।
चौथी औद्योगिक क्रांति अब हमारे लिए
अंबानी ने कहा, “पूरे मन से बगैर कोई देश नई प्रौद्योगिकी को अपनाए और बिना नई पीढ़ी के ऊर्जा के स्रोतों को अपनाए वैश्विक शक्ति नहीं बन पाया है”। साथ ही उन्होंने कहा कि, “अब हमारे लिए चौथी औद्योगिक क्रांति है। इस क्रांति की नींव संपर्क, संगणन, आंकड़े, कृत्रिम बुद्धिमता है”।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kdFdg7
Comments
Post a Comment