sss

; //]]>

सलमान और शिल्पा का बयान बना मुसीबत, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन - Khabar NonStop

Salman Shilpa

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ आज रिलीज़ हो गयी है। लेकिन इसी के साथ ही उनके सामने एक नयी मुसीबत ने दस्तक भी दे दी है। सलमान खान के साथ इस मुसीबत में शिल्पा शेट्टी भी फंसती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, बीते दिनों सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की वाल्मिकी समाज पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद जगह जगह दोनों स्टार्स के विरोध में पुतले फूंके जा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली और मुंबई के पुलिस आयुक्त से इस मामले पर जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

‘लव गुरु’ बन गई कैटरीना कैफ करण जौहर को दी सलाह

फूंका गया सलमान खान का पुतला

आज उत्तर प्रदेश में आगरा तथा मेरठ में सलमान खान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। वाल्मिकी समाज के युवा सड़कों पर उतर आए और सलमान खान व शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में एक सिनेमाघर के बाहर लोगों ने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का विरोध किया और सलमान के पोस्टर जलाये। ताजनगरी आगरा में बाल्मीकि समाज के लोगों ने सलमान खान तथा शिल्पा शेट्टी के विरोध में वाल्मिकी समाज ने संजय टाकीज के सामने कूड़ा डाला और सलमान खान के पोस्टर फाड़े। वहीं, जयपुर में भी सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का विरोध हो रहा है। कुछ लोगों ने जयपुर के राज सिनेमाहॉल के बाहर तोड़फोड़ भी की। बता दें कि, यह विरोध प्रदर्शन अजमेर से शुरू हुआ और जयपुर होते हुए कोटा पहुंच गया, जिससे आज कई सिनेमाघरों में फिल्म के सुबह के शो रद्द कर दिए गए थे।

सनी लियोनी ने लिजेड्री एक्ट्रेसेस की बोल्ड फोटोज वायरल कर कही ये बड़ी बात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Du0zLr

Comments