पीलीभीत: बिजली कर्मियों का धरना प्रदर्शन शुरू - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने तीन माह का मानदेय भुगतान न होने के विरोध में कार्य वहिष्कार कर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। साथ ही मानदेय का भुगतान न होने तक व अन्य समस्याओं का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि डिवीजन में नगर के अलावा गजरौला, सकरिया, कलीनगर, माधोटांडा, दियूरिया, करेली सहित अन्य विधुत सब स्टेशनों पर 58 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। संविदा कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।
दो दर्जन अफसरों पर गिरी गाज, मचा हड़कंप
एसडीओ ने दिया था आश्वासन
साथ ही संविदा कर्मचारियों विभाग के बीच ठेकेदारी प्रथा समाप्त करवाकर विभाग से बैंक की ओर से सीधा भुगतान कराने, वर्ष 2013 के ठेका संघर्ष समिति के ठेकेदार पर बकाया संविदा कर्मचारियों का मानदेय भुगतान कराने, आरटीजीएस के माध्यम से प्रति माह मानदेय भुगतान कराने, यूपीएफ और बीमा की स्लिप दिलवाने, अनुभवी संविदा कर्मचारियों को विभाग में नियोजित कराने की मांग को लेकर इससे पहले 13 नवम्बर और 22 नवम्बर को भी ज्ञापन दे कर समस्याओं के समाधान की मांग की थी।
प्रदर्शनकारी संविदा कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ ने 27 नवम्बर तक मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। पर मानदेय भुगतान न होने और अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर 30 नवम्बर को एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर कार्य वहिष्कार कर वेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। अब समस्याओं का समाधान न होने तक कार्य वहिष्कार और धरना जारी रहेगा।
कौन-कौन शामिल रहा
इस धरना प्रदर्शन में शमशाद अली, महेन्द्रपाल, रामकिशोर, विकास त्रिवेदी, अजीत कुमार, रामनरेश, जाहिद, सिकंदर, नासिर, प्रमोद सैनी, जगदीश प्रसाद, अभिषेक, अरशद खाँ, विनोद यादव आदि संविदा कर्मचारी शामिल रहे।
जमीनी विवाद को लेकर युवक को दिनदहाड़े मारी गोली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iUkmyk
Comments
Post a Comment