sss

; //]]>

श्री कृष्ण के लोगो वाला बैज लगेगा मथुरा पुलिस की वर्दी पर, पर्यटन पुलिस भी होगा लिखा - Khabar NonStop

Mathura police

नई दिल्ली। जनपद मथुरा की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृंदावन एवं नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र को योगी सरकार द्वारा ‘पवित्र’ तीर्थस्थल घोषित किए जाने के बाद अब मथुरा पुलिस की वर्दी के लोगो में भी कुछ बदलाव हो सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो,जल्द ही मथुरा पुलिस की वर्दी पर श्री कृष्ण के लोगो वाला बैज लगा नजर आएगा। पर्यटन पुलिस भी जिसमें लिखा होगा। पुलिसकर्मी की वर्दी पर इस लोगो के साथ उनकी रैंक का बिल्ला भी मौजूद रहेगा।

बुलंदशहर: कार दुर्घटना में तीन की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

टूरिस्ट फ्रेंडली दिखाना उद्देश्य

ये भी बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस को टूरिस्ट फ्रेंडली दिखाना इस लोगो का उद्देश्य है। दरअसल, फतेहपुर सीकरी में कुछ दिनों पहले स्विस कपल से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया था। जिसके बाद यूपी पुलिस की काफी आलोचना हुई थी। पुलिस की वर्दी में लोगो के जरिए इस इमेज को बदलने के लिए बदलाव का प्रस्ताव लाया गया है।डीजीपी की हरी झंडी का इंतजार पुलिस यूनिफॉर्म में बदलाव का प्रस्ताव को है। लोगो का डिजाइन और चुनाव लगभग फाइनल ही है।

लोगो संविधान का उल्लंघन

इस नए लोगो को मथुरा में पुलिस की वर्दी में लगाए जाने के प्रस्ताव की आलोचना भी की जा रही है। कुछ लोग भगवाकरण एजेंडा के रूप में इस कदम को देख रहे हैं। उनका आरोप यो है कि राज्य में सरकारी इमारतों को भगवा रंग देने के साथ यूपी की बीजेपी सरकार के भगवाकरण एजेंडे का हिस्सा पुलिस वर्दी में श्री कृष्ण का लोगो भी है।

डीजीपी बृजलाल ने की निंदा

इस कदम की पूर्व डीजीपी बृजलाल ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगो पुलिस की वर्दी पर उनकी धर्मनिरपेक्षता की छवि को चोट पहुंचा सकते हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। ये बात कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक बंसल ने कही है। किसी भी तरीके से किसी धर्म का प्रचार सरकार को ऐसे में नहीं करना चाहिए। वहीं आगरा शाखा के कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी जमिलुद्दीन कुरैशी ने प्रस्तावित लोगो की आलोचना की है। और इसे संविधान का उल्लंघन बताया है।

दांत का दर्द बनी मौत की वजह

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j1I5sB

Comments