sss

; //]]>

पीलीभीत: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन - Khabar NonStop

ABVP

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की वेबसाइट को खुलवाने की मांग की है। साथ ही तीन दिन के अंदर वेबसाइट न खुलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

प्राचार्य के सौंपा ज्ञापन

दरअसल रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्राइवेट परीक्षा के ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे जा रहे है। करीब दो दिन पूर्व उक्त वेबसाइट लॉक कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट लॉक होने से कई विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए। दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद् की महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता व विद्यार्थी उपाधि महाविद्यालय पहुँचे और रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ आरएस मिश्रा को सौंपा।

ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर, ट्रक के नीचे फंसे लोग, नहीं पहुंची पुलिस

क्या कहा ज्ञापन के जरिये

ज्ञापन में कहा गया कि उपाधि महाविद्यालय में विगत वर्ष में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे थे। इसी बजह से इस बार भी बड़ी संख्या में फार्म भरे गए, लेकिन दो दिन पूर्व उक्त वेबसाइट लॉक कर दी गयी। जिसके चलते कई विद्यार्थी फार्म भरने से वंचित रह गए। ज्ञापन में प्राइवेट सीटें बढ़ाने व वेबसाइट को खुलवाने की मांग की गई।

क्या कहना है छात्रा का

बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा सना खान ने बताया कि वो बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है और प्राइवेट फार्म भरने के लिए पिछले 10 दिनों से कॉलेज के चक्कर काट रही है। पर कॉलेज में इस बार सिर्फ 500 सीटों के बाद ही वेबसाइट को लॉक कर दिया गया है। यदि अति शीघ्र ही वेबसाइट नहीं खुली तो मेरा यह साल ख़राब हो जायेगा।

मझोला-टनकपुर ब्रॉडगेज ट्रैक पर ट्रेन चलाने की कवायद हुई तेज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l1z6Z9

Comments