गाय का अंतिम संस्कार करके कराया अरिष्टि ब्रह्म भोज - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर आप ने हिंदू धर्म में इंसान की मृत्यु पर अरिष्टि ब्रह्म भोज या समाधि बनती या या आयोजन होए देखा होगा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गाय की मृत्यु हो जाने पर उसकी समाधि बना कर पहले तो रीति रिवाज के अनुसार तीजा किया गया और बारह दिन बाद गाय की तेरहवीं की गयी साथ ही तरहवी पर सत्यनारायण की कथा , यज्ञ , भोज और सौ लोगो भंडारा किया गया। गाय की यह अनोखी अरिष्टि आस -पास के इलाको में चर्चा का विषय बनी हुई है।
असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गाँधी के ‘जनेऊ’ पर साधा निशाना
गाय हमारी माता है
हिन्दुओं में बताया गया है की गाय हमारी माता है, हम श्रद्धा से गाय को माता मानते हुए आये है , लेकिन एक गाय के बीमार होने पर उसका इलाज कराया गया और मृत्यु हो जाने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। आस- पास के क्षेत्र के लोग गाय की शव यात्रा में शामिल हुए। गाय अंतिम संस्कार गाय को दबा कर किया गया कर किया गया , साथ ही दबाने वाले स्थल को गाय की भव्य समाधि बना दिया गया। इतना ही सब नहीं इसके बाद गाय की समाधि एक बाबा की कुटिया में बनाई गयी।
बारावफात का जुलूस निकालकर दिया अमन-शांति का पैगाम
तीसरे दिन गाय का तीजा किया गया
गाय की मृत्यु की तीसरे दिन गाय का तीजा किया गया , गाय की अरिष्टि के शोक संवेदना पत्र प्रकाशित किये गए। बारह दिन बाद बाबा की कुटिया पर कथा आयोजित की गयी , यज्ञ किया गया , और यज्ञ के बाद 12 ब्राह्मणों को भोजन के अलावा आस पास के लोगों ने भी गाय की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्म भोज किया। इस आयोजन को कराने वाले बताते है की यह सब उन्होंने अंतर् आत्मा की आवाज पर किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BC6kpj
Comments
Post a Comment