सोयाबीन मंचूरियन - Khabar NonStop
मंचूरियन एक चाइनीज़ फूड है, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। यही कारण है कि यह भारतीय बाजार में तेजी से स्ट्रीट फूड के रूप में पसंद किया जा रहा है। आज हम आपको बनाना सिखाएंगे सोयाबीन मंचूरियन।
सामग्री
1 कप सोयाबीन, 4 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 2 हरी मिर्च का पेस्ट, 5 चम्मच सोया सॉस, 2 चम्म्च कटा हुआ प्याज, 4 चम्मच हरा प्याज (स्प्रिंग ऑनियन), 1 चम्मच अदरक का लच्छा, 5 कली लहसुन (बारीक कटा), 2 चम्मच टॉमेटो सॉस, 1 शिमला मिर्च, 1 चम्मच सिरका, 1 चम्मच तेल, नमक-स्वादानुसार।
रुठे बच्चे को मनाना है तो बनाएं गोभी के मंचूरियन
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले तो आप सोयाबीन को गर्म पानी में भिगो दें। आधे घंटे बाद पानी से निचोड़कर बाहर निकाल लें।
-एक पैन में सोयाबीन, आधा चम्मच नमक, एक चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट और एक चम्मच कॉर्नफ्लोन डालकर मिलाएं और उसे रख दें।
-एक अन्य पैन में एक चम्मच तेल लेकर उसे गर्म करें और उसमें सोयाबीन भून लें। भूनने के बाद उसे निकाल कर अलग रख दें।
-अब उसी पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। उसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट और प्याज डालकर चलाएं।
-टमाटर सॉस, टी हुई शिमला मिर्च, सिरका और स्वादानुसार नमक मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आंच में पकने दें।
-उसके बाद सोयाबीन भी उसी में डालें और उसे भी मिला दें। पैन में एक कप पानी डालें और उसे मिला दें। उसके बाद जब आपकी ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
-अब आपका मंचूरियन तैयार है। उसमें कटे हुए हरे प्याज छिड़क दें और गर्मागर्म फ्राइड राइस के साथ परोसें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kBfSgh
Comments
Post a Comment