sss

; //]]>

गुजरातः सभी मंत्रियों के विभागों का हुआ आवंटन, देखें किसे मिला कौनसा विभाग - Khabar NonStop

Vijay Rupani

अहमदाबाद। गुजरात में नई सरकार के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने सभी मंत्रियों को विभाग आवंटन कर दिया है। इस मंत्रिपरिषद में पाटीदारों को प्राथमिकता दी गई है। गौरतलब हो गुजरात में पाटीदार आंदोलन काफी सक्रिय है और पाटीदारों का एक बड़ा तबका बीजेपी के साथ नहीं है। नई सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में पाटीदारों समेत कई अन्य बिरादरी को भी खुश करने की कोशिश की है। लेकिन कई अहम मंत्रलय पाटीदारों को ही दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री को याद आये पुराने दिन, साझा की तस्वीरें

ये हैं इनके मंत्रालय

विजय रुपानी (मुख्यमंत्री)– गृह, शहरी विकास, जीएडी, इंडस्ट्रीज, बंदरगाह, खान, पेट्रोलियम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
नितिन पटेल (उपमुख्यमंत्री)– सड़क एवं भवन, हेल्थ एवं फैमिली, नर्मदा, कल्पसार, चिकित्सा और शिक्षा विभाग।

कैबिनेट मंत्री

आरसी फालदू- कृषि और पशुधन।
कौशिक पटेल- राजस्व विभाग।
सौरभ पटेल- वित्त एवं उर्जा विभाग।
गणपत वसावा- जनजातीय मामले, पर्यटन, फॉरेस्ट, महिला एवं बाल विकास विभाग।
भूपेन्द्र सिंह चुड़ास्मा- लॉ एंड ऑर्डर, हायर एंड टेक्निकल एजूकेशन डिपार्टमेंट।
दिलीप ठाकोर- श्रम एवं रोजगार, यात्राधाम विकास और आपदा प्रबंधन विभाग।
जयेश रादड़िया- सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, कुटीर उद्योग।
ईश्वर परमार- सामाजिक न्याय एवं पिछड़ा वर्ग विकास विभाग।

गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गाँधी ने कह दी ये बड़ी बात

राज्य मंत्री

प्रदीप सिंह जडेजा – गृह विभाग।
प्रभात पटेल- जलकल विभाग।
परषोत्तम सोलंकी- मत्स्य पालन।
विभावरी दवे- महिला एवं बाल विकास, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा।
रमन पाटकर- वन, आदिवासी कल्याण।
सूरत किशोर कनानी- स्वास्थ्य और शिक्षा।

मंगलवार को नई मंत्रिपरिषद ने ली थी शपथ

गुजरात के गांधीनगर सचिवालय मैदान में नई सरकार का सपथ ग्रहण हुआ था। 61 वर्षीय विजय रुपानी ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह बीजेपी के पॉवर शो जैसे था। बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत भारत सरकार के सभी कबिनेट मंत्री समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।

गुजरात में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pOZzPq

Comments