चुनाव आयोग ने जयललिता के अंतिम दिनों के वायरल विडियो पर लगाई रोक - Khabar NonStop
चेन्नई। चुनाव आयोग ने उप-चुनाव से एक दिन पहले, एआईएडीएमके नेता को, जयललिता के अंतिम दिनों की वायरल फुटेज को प्रसारित करने पर रोक लगाई है। एआईएडीएमके नेता टीटीवी दीनाकरन के गुट ने यह विडियो क्लिप जारी किया है।
देश के जाने माने अर्थशास्त्रियों ने अरुण जेटली को लिखा पत्र, पढ़े यहाँ
दिनाकरन गुट ने जारी किया था विडियो
दिनाकरन ग्रुप द्वारा जारी किये गए इस विडियो में एक महिला दिख रही है जिसे कथित तौर पर जयललिता बताया जा रहा है। विडियो में वह एक नाईट गाउन में एक सफ़ेद गिलास लिए दिख रही है। विडियो में दिख रहा है कि वह कर्मे में टीवी देश रही है।
राजनीति चमकाने के लिए महिलाओं की निर्वस्त्र फोटो कर दी वायरल
दिनाकरन गुट ने कहा ये
दिनाकरन गुट के नेता पी वेत्रिवेल ने कहा, “यह कहना गलत है कि जयललिता से हॉस्पिटल में कोई नहीं मिला। इसका वीडियो प्रूफ है। हम कई दिनों से इसे रिलीज करने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब हमारे पास इसे रिलीज करने के सिवाय कोई ऑप्शन नहीं बचा। जांच आयोग ने अभी तक हमें नहीं बुलाया, अगर वह ऐसा करेगा तो हम उनके सामने सबूत पेश करेंगे।” वहीं एक अन्य समर्थक नेता टी सेल्वन ने कहा, “यह वीडियो जारी करने पर हम किसी भी केस का सामना करने को तैयार हैं। यह वीडियो हॉस्पिटल में ‘अम्मा’ की सिर्फ हकीकत बताता है। हॉस्पिटल में अम्मा की हेल्थ को लेकर गलत आरोप लगाए जा रहे थे, यह वीडियो उन गलत दावों को नकारने के लिए है न कि आरके नगर बाईपोल पर असर डालने के लिए।”
विपक्ष का कहना है ये
विपक्ष के नेता एमके स्टालिन ने इस विडियो के बारे में कहा, “जयललिता की मौत न सिर्फ रहस्य है, बल्कि यह वीडियो रिलीज करने से लगता है कि सबसे निचले स्तर पर इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है। वीडियो से आरके नगर बाईपोल पर कोई असर नहीं होगा।”
शशिकला ने शूट किया था वीडियो?
दिनाकरन गुट के नेता पी वेत्रिवेल ने कहा, “कई लोग पूछ रहे हैं कि यह वीडियो कैसे शूट किया गया। यह वीडियो उन्हें आईसीयू से शिफ्ट करने के बाद शशिकला ने शूट किया था। मैंने दिनाकरण या शशिकला से पूछे बगैर यह वीडियो जारी किया है। ओ पन्नीरसेल्वम और ई पलानीसामी का गुट जयललिता के निधन को लेकर सवाल उठाया करता था और मैंने साजिश की अटकलों को विराम देने के लिए यह वीडियो जारी किया।”
अपनी बायोपिक में ऐश्वर्या राय को देखना चाहती थीं जयललिता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B3ucS7
Comments
Post a Comment