खुर्जा विकास प्राधिकरण ने नगर पालिका की अवैध दुकानों को किया ध्वस्त - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर जनपद में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण पर आज खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कारवाई की। प्राधिकरण ने लगभग दस दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अवैध दुकानों के निर्माण का मामला खुर्जा में पिछले काफी दिनों से चल रहा था और बार-बार ध्वस्तीकरण के आदेश को टाला जा रहा था। लोगों का आरोप है की पूर्व चैयरमेन ने मिलीभगत कर इन दुकानों को आवंटित किया था बाद में आवंटियों ने बिना नक्शा पास कराये दुकानों का निर्माण करा लिया जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया।
रिवाल्वर और टोपी का मज़ाक बनने से दरोगा को किया सस्पेंड
अवैध निर्माण ढहाया
खुर्जा नगर पालिका में बनी हुई अवैध नगर पालिका की दुकानों को खुर्जा विकास प्राधिकरण ने गिरा दिया। लोगो का कहना है की खुर्जा में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दुकानों की जगह पालिका द्वारा आवंटित की गयी थी, दुकानों का आवंटन होने के बाद आवंटियों ने दुकानों का निर्माण करा लिया। इसके बाद ही शिकायतों का दौर शुरू हुआ, और लोगो के प्रशासन, प्राधिकरण और कोर्ट कचहरी के चककर शुरू हो गए। आवंटियों का कहना है हम लोग सही है प्रशासन और प्राधिकरण ने एक तरफा कार्रवाही की है।
यहाँ प्रधान और अधिकारी मिलकर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लगा रहे पलीता…
बिना नक्शा पास किये हुआ था निर्माण
उधर शिकायतकर्ता का कहना है की दुकानों का निर्माण बिना नक्शा पास कराये किया गया। नगर पालिका द्वारा दुकानों का आवंटन भी गलत तरीके से किया गया। शिकायतकर्ता लगातार प्रशासन, प्राधिकरण में शिकायत करते रहे तब जाकर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया और जाँच की। जांच होने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाही नहीं की गयी।
हो रही थी बहानेबाजी
नगर पालिका चुनाव की बहाने बाज़ी को लेकर प्राधिकरण के आदेश के बाद भी कोई कारवाही नहीं की गयी। कभी मजिस्ट्रेट तो कभी पुलिस का बहाना बना कर दुकान गिराने को टाला जाता रहा। आज थाना दिवस में फिर शिकायतकर्ता पहुंचे और प्राधिकरण के आदेश को प्रस्तुत करते हुए करवाई की बात कही। तब जाकर उप जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट और पुलिस प्राधिकरण को आदेश दिया और कार्रवाही हुई।
आदेशानुसार की गयी करवाई
हिमाँशु गुप्ता एसडीएम, खुर्जा का कहना है कि, “प्राधिकरण के अधिकारी बता रहे है की दुकानों का नक्शा पास नहीं था, सभी करवाई नियमानुसार हुई है, आदेश को अमल में लाकर दुकान निर्माण ध्वस्त किया गया है।”
शिक्षा के मंदिर में पुलिस और दबंगों ने सांठ-गांठ कर लगाया बाजार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2oticr8
Comments
Post a Comment