”I LOVE YOU” कहने से भी ज्यादा अच्छी है ये बाते, कभी कही है पार्टनर से…
इंटरनेट डेस्क। प्यार शुरू होते है अक्सर पार्टनर से दुनिया के सबसे जादुई शब्द सुनने के लिए दिल मचलने लगता है। अगर आपने पहले ये शब्द कह दिए तब तो उनसे इन्हें सुनने की बेताबी और भी बढ़ जाती है। लेकिन इनसे भी खूबसूरत वो बाते है जो पार्टनर से सुने या कहे इन तीन शब्दों से भी ज्यादा मायने रखती हैं।
… अगर गर्लफ्रेंड से करते है प्यार तो कभी ना करें ये वाली बात !
मैं हूं ना : प्यार जताना और प्यार निभाना दो अलग चीजें हैं। किसी का साथ उनके अच्छे समय में होना बहुत आसान होता है परंतु मुश्किल में आपने होने का यकीन दिलाने वाला साथी हो तो यह सोने पर सुहागे वाली बात है। इससे बेहतर प्यार की पहचान नहीं हो सकती।
पत्नी के किसी और से थे ‘नाजायज संबंध’.. पति का किया बुरा हाल
सब ठीक हो जाएगा : ऐसा तो कोई भी कहता ही है। बल्कि हर कोई कहता है। लेकिन जब यही शब्द कोई ऐसा इंसान कहता है, जिसके शब्दों पर आपको यकीन हो, तो बात बहुत खास हो जाती है। आप लगभग मान ही लेते हैं कि वाकई सब ठीक हो जाएगा।
रिश्तेदार ने बंदूक की नोक पर किया “बलात्कार”.. पंचायत ने लड़की को सुनाई मौत की सजा !
कोई बात नहीं : हर रिश्ते में कोई ऐसी बात किसी के मुंह से ही निकल जाती है जो दूसरे को बुरी लग जाती है। या तो तुरंत ही या थोड़ी देर बाद आपको अपने कहे पर पछतावा भी होता है। ऐसे में अगर सामने वाला आपकी गलती का एहसास कराने के बजाए आपको तुरंत माफ कर – ‘कोई बात नहीं’ कह दे, तो आप समझ सकते हैं कि वे आपकी गलती हमेशा माफ कर देंगे।
मुझे बताओ पूरी बात : आपके बीच लंबी बातचीत होती है। परंतु जैसे ही आप अपने मन की बात कहने की कोशिश करते हैं उन्हें बोरियत होती है। आपके पार्टनर आपकी पूरी बात तब सुने जब आप दुखी हों, परेशान हों या बहुत खुश हों, तो उनके सही साथी होने का अहसास आपको हो जाता है
पहुंच के कॉल या मैसेज करना : अगर आपके पार्टनर आपको यह एहसास दिलाते हैं कि उन्हें आपकी परवाह है, तो आपको उनके प्यार का अहसास लगातार बना रहता है। अक्सर परवाह करने वाले पार्टनर आपके कहीं पहुंचने पर आपसे कॉल या मैसेज की उम्मीद करते हैं, जिससे उन्हें आपके सही सलामत पहुंचने का पक्का पता चल जाए।
The post ”I LOVE YOU” कहने से भी ज्यादा अच्छी है ये बाते, कभी कही है पार्टनर से… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bn5W0A
Comments
Post a Comment