रोहित की धमाकेदार पारी, श्रीलंका को 261 रनों का लक्ष्य - Khabar NonStop
इंदौर-होल्कर स्टेडियम में आज भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच चल रहा है। जहां टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनका ये दाव उन्हीं पर भारी पड़ गया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट पर 260 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। इस दौरान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखने लायक थी फॉर्म में चल रहे रोहित ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 118 रन बना डाले।
इस बल्लेबाज ने सिर्फ एक बॉल में बना डाले 11 रन..
इस मैच में रोहित ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए मात्र 35 गेंदों पर शतक जमाया। इस शतक के साथ ही टी20 में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, केएल राहुल ने 89 रन बनाये। बता दें कि, रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। फ़िलहाल, जवाब में श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर चुकी है। 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट खोकर 66 रन है। निरोशन डिकवेला (25) आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।
दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब मायानगरी में पहुंचे विराट-अनुष्का
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zg1w6G
Comments
Post a Comment