भारत में पेश हुई Lexus NX 300h हाईब्रिड एसयूवी
ऑटो डेस्क: जापान की ऑटोमेकर कंपनी Lexus ने भारत में हाईब्रिड इंजन के साथ नई एसयूवी Lexus NX 300h पेश की है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग अगले साल की जाएगी। कार की कीमत 60 लाख के करीब हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक कार नहीं, जीने का तरीका है। इससे पहले खबरें थी कि इस कार को आज लॉन्च किया जाएगा।
यह कंपनी की तीसरी हाईब्रिड कार है। इससे अलग कंपनी तीन अन्य मॉडल ES, RX और LX बेच रही है, जिसमें दो कार हाईब्रिड हैं। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही इस कार की बिक्री कर रही है। यह लेक्सस की सबसे छोटी एसयूवी कार है, साथ ही भारत में यह कंपनी की सबसे सस्ती कार होगी। इंजन की बात करें तो यह एक हाईब्रिड कार होगी जिसमें 2.5 लीटर का चार सिलिंडर पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो 194 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी।
The post भारत में पेश हुई Lexus NX 300h हाईब्रिड एसयूवी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AW0Gye
Comments
Post a Comment