मुंबई जूनियरथॉन में सहभागियों को ईशा कोप्पिकर ने दी शुभकामनाएं - Khabar NonStop
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को सवस्थ रखना सबसे महत्वपूर्ण बन गया है। स्वस्थ भारत एक गंभीर मुद्दा बन गया है क्योंकि जिस तरह हम शुगर और डायबटीज जैसी गंभीर बिमारी की तरफ बढ़ रहे हैं उससे साबित होता है कि हम अपने नियमित व्यायाम को बढ़ावा नहीं दे पा रहे हैं। बच्चो के अंदर व्यायाम को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में आयोजित मुंबई जूनियरथॉन में सहभागियों को अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने बधाई दी और कहा अच्छी दौड़ के साथ ढेर सारी मस्ती और खुशियाँ बटोरो।
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म में आई रुकावट
ईशा को है फिटनेस से प्यार
आपको बता दें कि, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। ईशा कोप्पिकर टॉयकाण्डों में ब्लैक बेल्ट रह चुकी हैं और लगभग पिछले 15 वर्षो से वे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर रही हैं। पहले भी वो एक इंटरव्यू में कह चुकी है कि फिटनेस मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और वो अब फिटनेस के प्रति बच्चों में भी जागरूकता लाना चाहती हैं जिसके लिए मुंबई जूनियरथॉन को पूरी तरह से सपोर्ट कर रही हैं।
बॉलीवुड भी नहीं है पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ शारीरिक व्यायाम को बढ़ावा देने के लिए विश्व भर में योग को फैलाना चाहते हैं तो, बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता।अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चो के अंदर व्यायाम, दौड़ और कसरत के प्रति जागरूकता आएगी। मुंबई जूनियरथॉन की शुरुआत, भावना मेहता और अमित मेहता द्वारा वर्ष 2015 में हुई थी और इस कार्यक्रम को इस वर्ष 3 वर्ष पूरे हो जायेंगे। इस वर्ष मुंबई जूनियरथॉन का आयोजन मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में, पार्टी शॉर्ट एंटरटेनमेंट द्वारा 10 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा।
‘लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना कठिन’- जुबिन नौटियाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hLu2aH
Comments
Post a Comment