sss

; //]]>

युवक की गोली मारकर की हत्या,सामुदायिक भवन में मिला शव - Khabar NonStop

b70acaa7-dbfc-4f6c-8bdf-3dced6fa7221

बुलन्दशहर। यह मामला बुलन्दशहर का है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव को सामुदायिक भवन के बरामदे में रख कर हत्यारे फरार हो गये। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

चैन स्नैचिंग करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला

जहांगीराबाद के मौहल्ल लोध राजपूतान निवासी मनवीर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुनील मंगलवार की देर रात को घर से कम्बल लेकर बिना परिजनों को बताए कहीं चला गया था। रात भर जब सुनील घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने सुनील को तलाश करना शुरू किया। बुधवार की सुबह सुनील का शव जहांगीराबाद के सामुदायिक भवन में कम्बल से ढका था, कम्बल हटाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने देखा तो सुनील मृतावस्था में पडा था। सुनील के शरीर में गोलियों के दो निशान थे। मामले की जानकारी पाकर जहांगीराबाद पुलिस, सीओ अनूपशहर व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज करायी है। पुलिस शीघ्र हत्यारों का सुराग लगा लेगी। अभी तक हत्या के कारणों का पता पुलिस नहीं लगा सकी है।

भूमि पर अवैध कब्जा और कब्रिस्तान बनाने का प्रयास



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zVNHey

Comments