अब ये ऐप बताएगा आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं - Khabar NonStop
हम सभी अक्सर ट्रेन में सफर करते ही रहते हैं। और कई बार ऐसा भी होता है कि हमें अचानक कहीं जाने पड़ जाता है और टिकट वेटिंग में करनी पडती है। तब हमें टिकट कंफर्म होने की चिंता सताती रहती है। लेकिन सोचिए अगर आपका टिकट कंफर्म होगा या नहीं ये एक ऐप बता दे तो कितना अच्छा होगा। आपकी चिंता कम ही नहीं खतम हो जाएगी।
बैंड-बाजे के साथ घोड़े पर सवार Iphone X खरीदने पहुंचा ये शख्स
ये ऐप बताएगा आपके टिकट के बारे में
भारतीय रेलवे एक ऐसा ऐप लाने का मन बना रहा है जिसके जरिए यह पता चल सकेगा कि वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की कोई संभावना है या नहीं या कितनी संभावना है। इस बात की जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने आईएएनएस को दी थी। अनिल सक्सेना जो कि रेल मंत्रालय के प्रवक्ता हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, ‘रेलवे एक ऐसे ऐप पर काम कर रहा है जो यह पता लगाने में मदद करेगा कि वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की कोई संभावना है या नहीं’।
उन्होंने कहा कि यह पूवार्नुमान पिछले 13 सालों के यात्री ऑपरेशन और बुकिंग पैटर्न डेटा पर आधारित होगा. सक्सेना ने आगे कहा कि सीआरआईएस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) रेलवे के लिए मिश्रित ऐप्लीकेशन डेवलप कर रहा है जहां एक यूजर को रेलवे की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करते वक्त वेटिंग टिकट की पुष्टि होने की संभावना के बारे में सूचित किया जाएगा.
आपको बता दें रेलवे के मुताबिक, सभी श्रेणियों के आरक्षित 10.5 लाख बर्थ के लिए हर दिन लगभग 13 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने ये भी कहा कि रेलवे मंत्री पीयूष गोयल का विचार है कि प्रतीक्षा सूची में होने वाले टिकटों के कंफर्म होने की संभावना का अनुमान लगाया जा सके।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iBrDi5
Comments
Post a Comment