आसमान छू रहे हैं टमाटर के दाम, सरकार की है लापरवाही - Khabar NonStop
मंहगाई आसमान छू रही है। सब्जियां दिनों दिन महंगी हो रही हैं। आम आदमी के लिए सब्जियां भी सोने की तरह हो गयीं हैं। और वो गरीब क्या करे जो भड़ती महंगाई के चलते भूके रहने पर मजबूर हो गये हैं। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो सभी को पसंद होती है और जिसका इस्तेमाल सभी सब्जियों के साथ भी किया जाता है। इसके साथ ही टमाटर लोगों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पर टमाटर की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली की रिटेल मंडियों में एक किलो टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
लगातार बढ़ रहे दाम
दिल्ली की रिटेल मंडियों में जहां सामान्य टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो है, तो वहीं देसी टमाटर के लिए 100 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। दिल्ली ही नहीं, देहरादून, नोएडा समेत और भी जगहों पर भी सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
बारिश है जिम्मेदार
मंडी में सब्जी बेचने वालों को कहना है कि टमाटर की संख्या अब कम हो गयी है पहले जितने टमाटर के ट्रक भरकर आते थे, उनकी संख्या अब काफी कम हो गई है। इसके लिए कुछ इलाकों में हुई बेमौशम बारिश को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कई इलाकों में बारिश ने टमाटर की फसल खराब की है। इस वजह से आपूर्ति में खलल पड़ा है, लेकिन ये सिर्फ यही एक वजह नहीं है कीमतें बढ़ने की।
सरकार की लापरवाही
ये बात सही है कि बेमौसम बारिश से टमाटर की कीमतें बढ़ीं हैं, लेकिन कहीं न कहीं सरकार की लापरवाही भी इसके लिए जिम्मेदार है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून की चाल को देखकर कृषि जानकार पहले ही ये चेतावनी जारी कर चुके थे कि चालू सीजन में प्याज-टमाटर की खरीफ पैदावार कम रहेगी। लेकिन फिर भी सरकार ने कोल्ड स्टोरेज खाली कर दिए।
अगस्त से मिल रहा आश्वासन
उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि बहुत जल्द ही बढ़ती कीमतें नियंत्रित हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही टमाटर की आपूर्ति बढ़ेगी, कीमतों में कमी आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि सरकार ने कुछ ऐसा ही आश्वासन अगस्त महीने में भी दिया था। लेकिन अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं हुआ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zrbNBJ
Comments
Post a Comment