आगरा आ रही स्कूली बच्चों की बस पलटी, दर्जनों घायल, कई गंभीर - Khabar NonStop
आगरा-हिमाचल प्रदेश के मंडी के एक स्कूल के बच्चों को लेकर ताजनगरी आगरा आ रही बस पलटने से दो दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं वहीं, चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रोडवेज की 70 बसों का बदलेगा घर
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कोटली कस्बा के आलोक भारती स्कूल से छात्र-छात्राओं का समूह ताजमहल देखने के लिए आगरा की और निकले थे। इस बस में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं सवार थे। लेकिन आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर झरना नाले के पास स्कूली बच्चों को लेकर आगरा आ रही बस पलट गई है। बताया जा रहा है कि, बस तेज रफ़्तार में थी उसी दौरान बस का टायर फट गया और डिवाइडर पर चढऩे के बाद बस पलट गई। बस पलटने के कर्ण बस में सवार दर्जनों बच्चे घायल हो गए हैं। इस हादसे में कुछ शिक्षक भी घायल हुए हैं। घायल बच्चों को आगरा मेडिकल कालेज के एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पड़ोसी देश नेपाल में भीषण बस हादसा, 31 की मौत कई लापता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrqXGR
Comments
Post a Comment