sss

; //]]>

अमिताभ बच्चन ने कही दिल की बात, शोहरत से चाहते हैं मुक्ति  - Khabar NonStop

amitabh bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन अब शोहरत से मुक्ति चाहते हैं और अपनी जिंदगी के कुछ साल खुद के साथ चाहते हैं। उनका ये चाहना शायद इसलिए भी हो क्योंकि इस प्रसिद्धि की वजह सही कभी उन पर बोफोर्स घोटाले, पनामा पेपर्स और हाल में अपनी संपत्ति पर ‘अवैध निर्माण’ के मामले में आरोप लगाये गए।

‘लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना कठिन’- जुबिन नौटियाल

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिख कर अपने मन की बात कही है। अमिताभ ने लिखा, ‘आजकल मीडिया पहले की तुलना में काफी ज्यादा स्वतंत्र है। उस पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट की तुलना में ज्यादा तेज है और जल्दी से खबर दिखाती है। सुबह के अखबार को आप रात को ही इंटरनेट पर पढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिये हेडलाइंस बन जाती हैं। ऐसे में जब मीडिया सवाल करता है, तो आपको प्रतिक्रिया देनी होती है। मैं इस तरह ये प्रतिक्रिया दे रहा हूं।

अमिताभ ने अवैध निर्माण मामले पर भी अपनी भावना व्यक्त की और लिखा, ‘उस नोटिस को मुझे अभी भी देखना है, लेकिन शायद उसके आने का समय आ गया है. कई बार जब मुझ पर आरोप लगते हैं तो मैं उन्हें सही तरीके से हल करने का प्रयास करता हूं, लेकिन कभी-कभी चुप रहना ही बुद्धिमानी होती है।’

अमिताभ ने इस पोस्ट के आखिर में लिखा कि. ‘इस उम्र में मैं किसी भी तरह की ख्याति से आजादी और शांति चाहता हूं…अपने जीवन के बाकी के कुछ साल मैं अपने साथ जीना चाहता हूं…मुझे सुर्खियां नहीं चाहिए…मैं इनके काबिल नहीं हूं…मुझे पहचान नहीं चाहिए…मैं इसके योग्य नहीं हूं… अमिताभ इस ब्लॉग के जरिये काफी कुछ और कुछ सालों पहले पढ़े एक जोक का किस्सा भी सुनाया।

http://ift.tt/2yxRl1R

‘परदेस’ में सलमान को लेना चाहते थे डिस्ट्रीब्यूटर्स: सुभाष घई



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ixGBGa

Comments