sss

; //]]>

शादी का झांसा देकर विदेशी युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार - Khabar NonStop

Mathura

मथुरा-वृन्दावन, थाना कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक के मैनेजर द्वारा विदेशी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने युवक के विरुद्ध थाना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेज दिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म की घिनौनी कोशिश, आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार रशियन की रहने वाली विदेशी महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि, वृंदावन के रहने वाले मोहन प्रसाद सिंह से 16 नवंबर 2016 को उसकी Facebook पर फ्रेंडशिप हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों के बीच लगातार बातें होती रहीं, पीड़ित महिला ने बताया कि 17 सितंबर को वृंदावन आई थी और युवक ने उसे चेतन बिहार स्थित अपने कमरे पर बुला लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी युवक ने युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया है।

एक और दुष्कर्मी बाबा गिरफ्तार…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A3W2Na

Comments