sss

; //]]>

नगर निकाय चुनाव की भाजपा प्रत्याशी डॉ दिव्या मिश्रा ने जनसम्पर्क में पकड़ी तेजी - Khabar NonStop

Pilibhit

पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में नगर निकाय का दूसरे चरण में मतदान होना है। जिसके लिए प्रत्याशियों ने मोहल्ले-मोहल्ले जाकर बोट मांगना तेजी के साथ शुरू कर दिया है। हालाँकि, इस दौड़ में पहली बार भाजपा से टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरी डॉ दिव्या मिश्रा ने शहर विधायक संजय सिंह गंगवार और बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के साथ देश नगर मठिया में वार्ड नंबर 12 के सभासद भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ उर्फ़ प्यारेलाल के लिए वोट अपील की है। आपको बता दें कि, जगन्नाथ उर्फ प्यारेलाल टीवी न्यूज़ चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट भी है। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक पढ़ी लिखी प्रत्याशी हूँ और मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। पेशे से डॉक्टर हूँ जो सिर्फ सेवा करना जानता है और चुनाव जीतने के बाद भी मैं सेवा ही करना चाहती हूँ। मुझे सिर्फ आप सभी जनता का सहयोग और भरपूर प्यार चाहिए।

भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ दिव्या मिश्रा ने की जनसभा

साथ ही वार्ड नंबर 12 के सभासद भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ उर्फ प्यारेलाल ने कहा कि, ‘मैं एक टीवी न्यूज़ चैनल का वीडियो जर्नलिस्ट हूँ, पत्रकार एक जुझारू और कर्मठ होता है। जो दिन हो या रात समाज में हो रहे अपराधों को उजागर करता है। न्याय दिलाने का काम करता है। समाज में रह रहे लोगों की मदद करता है।’

डॉक्टर दिव्या मिश्रा ने कहा कि, नगर पालिका का चुनाव् जीतने के बाद शहर मे सीवर लाईन की व्यवस्था की जायेगी ताकि लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिल सके। शहर को साफ और स्वच्छ रखा जायेगा ताकि कोई गंभीर बीमारी न फैले। जगह-जगह कूड़ेदान रखे जायेंगे ताकि लोग कूड़ा उसी में डाले। शहर में सुलभ शौचालय की भी व्यवस्था की जायेगी जिससे माताओ और बहिनो को किसी भी तरह की असुविधा महसूस न हो। शहर में पार्किंग की भी व्यवस्था की जायेगी जिससे शहर में जगह-जगह लग रहे जाम से निजात मिलेगी साथ ही लोग अपने वाहन को इधर-उधर खड़ा न कर पाये।

पीलीभीत: डॉ दिव्या मिश्रा ने इन सुविधाओं को देने का किया वादा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AMfApG

Comments