पाकिस्तान में दबंगों ने की लड़की से हैवानियत, घंटे भर नंगा घुमाया - Khabar NonStop
उत्तरी-पश्चिम पाकिस्तान के चौधवन में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की को घंटे भर नग्न घुमाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की के भाई के अफेयर का बदला लड़की से लिया गया। दरअसल पीड़ित लड़की के भाई का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उस लड़की के परिवारवालों को इस बात की जानकारी हो गयी थी। उन्होनें लड़के से बदला लेने के लिए उसकी बहन को जबरन नग्न करके घंटे भर सबके सामने घुमाया।
ओसामा बिन लादेन बॉलीवुड के गानों का था दीवाना
पुलिस ने किया 8 लोगों को गिरफ्तार
यह घटना उत्तर-पश्चिम पकिस्तान के चौधवन इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह घटना डेरा इस्माइल खान शहर से 80 किलोमीटर दूर चौधवन इलाके में हुई है। घटना एक हफ्ते पहले ही हुई थी इसकी जानकारी मीडिया में देर से प्रकाशित हुई। दबंगों ने लड़की के भाई के अफेयर का बदला उससे लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग अपने हाथ में हथियार लेकर लड़की को घंटे भर नग्न अवस्था में घुमाते रहे। पुलिस ने मीडिया में घटना की खबर आने के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
जिन्ना की बेटी का 98 साल की उम्र में हुआ निधन
कैंची से काटे लड़की के कपड़े
हैवान दबंगों ने काठी सम्मान के चलते रक लड़की की इज्जत तार-तार कर दी। लोगों ने बताया कि लड़की तालाब से पानी लेने गयी थी इतने में ही लोगों ने उस पर हमला कर दिया। लड़की से जब कुछ पत्रकारों ने बातचीत की तो उसने कहा, “मैं कुछ महिलाओं के साथ पानी लेकर लौट रही थी, तभी उन लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने कैंची से कपड़े काट दिए। एक कजन ने मुझपर दुपट्टा डालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे खींचकर फेंक दिया।”
फेसबुक पर पाकिस्तान ने की ऐसी हरकत, बांग्लादेश हुआ सख्त, पाक माफ़ी मांगे
लड़की के पिता नहीं, माँ विधवा
स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि लड़की के पिता की मृत्यु हो चुकी है। माँ एक विधवा हैं। घटने के बाद लड़की ने अपने चाचा के घर जाकर कुछ कपडे लिए। जानकारी के अनुसार, लड़की के भाई का प्रेम प्रसंग तीन साल से एक लड़की से चल रहा था। लड़के पर पहले भी इसके चलते 3 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
अब पाकिस्तान इसके लिए लेगा चीन की मदद…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6G8BT
Comments
Post a Comment