sss

; //]]>

योद्धा राष्ट्र’ जापान उत्तर कोरिया पर ले सकता है एक्शन: ट्रंप - Khabar NonStop

donald trump

वॉशिंगटन- अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया से निपटने के लिए अब जापान को आगे कर दिया है। डॉनल्ड ट्रंप ने कह दिया है कि, यदि उत्तर कोरिया से पैदा हुए खतरे से नहीं निपटा गया तो ‘योद्धा राष्ट्र’ जापान इस मामले को अपने हाथ में ले सकता है।

ट्रंप ने अपने एशिया दौरे से पहले फॉक्स न्यूज को दिए बयान में कहा है कि, ‘जापान एक योद्धा राष्ट्र है। मैं चीन और अन्य सभी को बता रहा हूं कि सुनो, यदि आप उत्तर कोरिया के साथ हो तो जल्द ही जापान आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।’ इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि, शी चिनफिंग नॉर्थ कोरिया पर सख्त हैं और चीन हमारी मदद कर रहा है।’

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने मनायी दिवाली

बता दें कि, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों की वजह से अमेरिका के साथ उसका तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने कई बार चीन से कहा कि वो उत्तर कोरिया पर सख्ती से नकेल कसे। इसके बाद चीन ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। लेकिन इसके बावजूद उत्तर कोरिया ने जुलाई में 2 अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया। लगातार कोरिया अमेरिका की चेतावनियों को नजरंदाज़ कर रहा है जिसके बाद अमेरिका ने उत्तर कोरिया को जापान का डर दिखाया है।

ट्रंप ये है साल 2017 का सबसे चर्चित शब्द, ट्रंप ने किया मशहूर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zubgil

Comments