sss

; //]]>

पॉर्न साइट देखने से रोकेंगे महादेव - Khabar NonStop

mahadevअब पॉर्न साइट देखने वालों पर कस के शिकंजा लगने वाला है। पॉर्न साइट देखने की आदत पर लगाम लगाने के लिए अब ‘महादेव’ का सहारा लिया जा रहा है। वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज इसी दिशा में कई वर्षों से लगा हुआ था और अब उसने ‘हर हर महादेव’ नाम का ऐप्लीकेशन बनाया है।

अब आधार लेकर जाना होगा बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को

प्रोफेसर ने मिलकर बनाई टीम

बीएचयू के एक प्रोफेसर डॉ. विजयनाथ मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मिलकर बनाया है। इस ऐप को इन्स्टॉल करने के बाद अगर कोई अपने डेस्कटॉप या मोबाइल में पॉर्न साइट खोलने की कोशिश करेगा तो यह ऐप उसे ब्लॉक कर देगा। इस टीम में बीएचयू की रिसर्च स्कॉलर स्मृति सिंह, अकांक्षा श्रीवास्तव, डेवलपर अंकित श्रीवास्तव और पत्रकार अमन और अंकित शामिल हैं।

डॉ. मिश्रा का कहना

इस ऐप के बारे में डॉ. मिश्रा कहते हैं, ‘जब मैंने पहली बार ये ऐप बनाया तब मेरे दिमाग में मेरे मरीज, बच्चे और मेरे छात्र ही थे। लेकिन अब मुझे लगता है कि पूरी दुनिया को इसका फायदा मिलना चाहिए।’ धर्म का मिलेगा विकल्प: उन्होंने बताया कि इसमें लोगों को अपना धर्म चुनने का विकल्प मिलेगा।

यूपी को मिली सौगात, सीएम योगी से मिलेंगे बिल गेट्स

मुस्लिम के लिए भी है उपाय

अगर कोई मुस्लिम है और वह इस ऐप को इन्स्टॉल करता है और कोई उसके फोन पर पॉर्न साइट खोलने की कोशिश करता है तो उन्हें ‘अल्लाह हू अकबर’ सुनाई देगा। इसी तरह अगर कोई हिन्दू है और वो हिन्दू विकल्प चुनता है तो उसे भजन सुनाई देगा। इसी तरह इसमें अन्य धर्मों को भी जोड़ा गया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AVnr5h

Comments