व्यापारियों ने जगह जगह किया सोनू का स्वागत - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। सिकन्द्राबाद। निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र उर्फ सोनू ने रविवार को विशाल जुलूस निकाल कर चुनाव में अपनी पकड़ का अहसास कराया। जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान युवाओं की भारी मौजूदगी दर्ज की गई। सोनू ने इस दौरान लोगों को पालिका से अवरूवस्थाओं को समाप्त करने का वायदा किया।
गोरखपुर के 34 लाख मतदाता 9 विधानसभा के 127 प्रत्याशियों के भाग्य पर आज लगाएंगे मोहर
युवाओं ने जुलूस में दर्ज कराई जोरदार उपस्थिती
रविवार को पूर्व सभासद जितेन्द्र उर्फ सोनू ने अपना सघन चुनाव प्रचार अभियान अपने निवास से शुरू किया। देखते ही देखते उनके काफिले में कारवां बढ़ता गया। उन्होंने बालाजी मंदिर पर माथा टेका और आसपास के व्यापारियों से संपर्क करके विजयी बनाने की प्रार्थना की। बाजार माधोदास, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, बैद्यवाड़ा, चौधरीवाड़ा विजय द्वार तक असंख्य व्यापारिक प्रतिष्ठनों पर उनका भाव भरा स्वागत व्यपारियों ने किया। जगह जगह व्यापारियों ने जलपान भी कराया। उनके जुलूस का चौधरीवाड़ा में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर पालिका की व्यवस्थाऐं खराब दौर से गुजर रही है। वह उन्हे ढर्रे पर लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से मिले धन का दुरूपयोग नहीं होने दिया जाएगा। अन्त में उनका कारवां बब्बे मल की धर्मशाला में बनाए गए कार्यालय पर जाकर रूका। उनके साथ निर्वमान सभासद विभिन्न वार्डो से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशीयों के साथ साथ नगर के सभी वार्डो से आए युवा भारी संख्या में मौजूद रहे। सोनू के जुलूस में क्षेत्र के सभी वर्गो ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। जुलूस में उनके साथ त्रिवेशराम, सजल गर्ग,भारत विकास परिषद के जुगल किशोर, हरिशंकर वर्मा,तरूण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, काले शर्मा, राहुल शर्मा, निशांत कौशिक समेत नगर के हजारों लोग मौजूद रहे।
निर्वाचन विभाग के निर्देश पर ‘मतदाता सर्वेछण अभियान की बैठक ’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B26ciL
Comments
Post a Comment