टिकट को लेकर बीजेपी में मचा घमासान, पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा - Khabar NonStop
बहराइच। नगर पालिका चुनाव अपने निर्णायक मोड़ पर आ खड़ा है। लगभग सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। नगरपालिका चुनाव के लिए बीजेपी से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में घमासान मच गया है। नगर पालिका परिषद बहराइच व नगर पंचायत रिसिया के अध्यक्ष पद के दावेदार प्रत्याशियों के टिकट कट जाने से भाजपा में घमासान मच गया है।
बहराइच: अपराध निरोधक शान्ति व्यवस्था के क्रम में चला अभियान
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा
टिकट न मिलने से नाराज रिसिया के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश निगम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी से इस्तीफ़ा दे दिया। उनके इस इस्तीफे के बाद सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं नें उनके समर्थन में इस्तीफ़ा दिया। राजेश निगम नें बहराइच जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करने के बाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफ़ा दिया।
अध्यक्ष पद के लिये अपना नामांकन पत्र किया प्रस्तुत
टिकट कटने से नाराज
नगर निकाय चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट न दिए जाने को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीजेपी से नाराज हो गये।
उन्होनें अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। नगर पालिका बहराइच में भी टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। यहाँ से भी टिकट को लेकर सवर्ण व बैकवर्ड नेताओं व कार्यकर्ताओं मे गुटबाजी जारी है। अब देखना यह है कि चुनाव मे इस गुटबाजी और नाराजगी का कितना प्रभाव पड़ता है।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक नहीं होगा तहसील-थाना दिवस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ixCRnQ
Comments
Post a Comment