sss

; //]]>

कृतज्ञ नागरिकों ने लाला लाजपत राय को अर्पित की पुष्पांजलि - Khabar NonStop

 Lala Lajpat Rai

बुलंदशहर। अनूपशहर में देश के कृतज्ञ नागरिकों ने लाला लाजपत राय की पुष्पांजलि पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करके देश में व्याप्त आतंकवाद का समूल नाश करने का संकल्प लिया है। डीसेंट पब्लिक स्कूल अनूपशहर में लाला लाजपत राय के पुण्य तिथि पर हेमंत शर्मा की अध्यक्षता व नितिन शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके देश में व्याप्त आंतकवाद का समूल नाश करने संकल्प लिया गया।

ऑड इवन फॉर्मूले को लेकर कहा जुमलेबाजी

लाला ने किया था साइमन कमीशन का विरोध

प्रधानाचार्य योगेश कुमार युगल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जलियावाला बाग नरसंहार को लेकर अंग्रेजी हकूमत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले लाला लाजपत राय के नेतृन्व में 1928 में साइमन कमीशन का जबरदस्त विरोध किया गया था। लाला के विरोध से घबराकर अंग्रेजी हुकूमत ने साइमन कमीशन का विरोध करने वालों पर निर्मम लाठी चार्ज कर दिया था। इस लाठी चार्ज में लाला लाजपत राय को सिर में गम्भीर चोट आई थी और इस प्रकार वे देश के लिए शहीद हो गये थे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ककोड़ थाना प्रभारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

पंजाब केसरी ने अंग्रेजों से जमकर लिया था लोहा

मंजू गुप्ता ने बताया कि पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय का नारा था “सब एक हो जाओं-अपना कर्तव्य जानों, इसी से समाज का उपकार होगा।” किरन राघव ने कहा कि लाजपत राय अग्रेजी हकूमत से लडने वाले मुख्य क्रन्तिकारी थे। इस अवसर पर पंकज कुमार, हर्ष गुप्ता, हेमलता, सरोजनी पुरोहित, सुरिभि शर्मा, पल्लवी चैधरी, गरिमा, आईशा, मीना चैधरी आदि ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इस छात्रा को पीएम ने भेजा पत्र



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jzbQ7M

Comments