हेमा मालिनी के साथ हुए हादसे के बाद भी रेलवे में सुधार नहीं - Khabar NonStop
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन पर 2 दिन पहले हुए हेमा मालिनी के निरीक्षण में सांड का अचानक घुस आना अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है। जिससे रेलवे की लापरवाही साफ जाहिर होती है। जबकि इतना होने के बावजूद भी रेलवे में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
जानें पूरा मामला
जी हां हम बात कर रहे हैं मथुरा रेलवे जंक्शन स्टेशन की जहां इस तरीके की व्यवस्था है उसे देख कर लगता है प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान उसी कारण निरीक्षण के दौरान जो हादसा होने से बचा जिसमें हेमा मालिनी सांसद मथुरा बाल बाल बची उसके बावजूद भी रेलवे ने इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की जिससे आवारा सांड गायों को रोका जा सके।
मथुरा में मेयर पद के लिए किन्नर ने किया नामकरण
तस्वीरों में देखें
आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरीके से आज भी सांड खुलेआम यात्रियों के बीच में घूम रहे हैं और लोग बच बच कर निकल रहे हैं। जबकि पूरे प्लेटफार्म पर पुलिस की मुस्तैदी खड़ी है उसके बावजूद भी इसपर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे ने रेलिंग का कार्य शुरु कर दिया है। जिससे बाहर से आने वाले जानवरों को बाहर ही रोक दिया जाए। फिर भी एक सवाल यह उठता है कि ऐसी कोई व्यवस्था रेलवे विभाग क्यों नहीं कर पा रहा। जिससे आवारा पशु प्लेटफॉर्म पर ना घूम सके।
आगरा आ रही स्कूली बच्चों की बस पलटी, दर्जनों घायल, कई गंभीर
लापरवाही की हदें पार
इसे लापरवाही ही तो कहेंगे अगर कोई किसी के साथ हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार रेलवे विभाग होगा। यहां सतर्कता रखना बहुत जरूरी है अब देखना होगा की रेलवे कब तक अपनी व्यवस्थाओं को सुधार पाता है और सुरक्षा पर ध्यान देता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A2O0nG
Comments
Post a Comment