सेल्फ रूल चाहने वालों को भेजो पाकिस्तान :तोगड़िया - Khabar NonStop
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने अनुच्छेद 35ए को संसद की परमिशन के बिना लागू किया गया एक अवैध कानून बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा देश हित में जम्मू कश्मीर से इसे जल्द हटाने पर जोर दिया जाए। उन्हें अनुच्छेद 370 को भी समाप्त करने की मांग करने के अलावा केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में फिर से बसाने को महत्वा देते हुए अपील की है।
प्रधानमंत्री जी! चाइना से मेट्रो लेकर कैसे होगा चलेगा मेक इन इंडिया?
हिंदू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय बैठक
बता दें की ये बैठक जम्मू में हिंदू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय के आगाज के हुई। जिसमें पत्रकार वार्ता में तोगड़िया ने कश्मीरी हिंदू कई दशकों के बाद भी अपने घरों से दूर हैं। केंद्र और राज्य सरकार के लिए यह शर्मसार होने वाला मुद्दा है। कश्मीरी पंडित हिंदुओं को पूरे सम्मान के साथ उनके घरों में बसाने का काम तय समयावधि के भीतर पूरा हो। केंद्रीय वार्ताकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। अन्यथा देशवासियों के लिए वार्ताकार का अन्य कोई अर्थ नहीं है।
आत्मसमर्पण के बजाय तिहाड़ जाने को तैयार: यासीन मलिक
अलगाववादी और आतंकवादी गोली की भाषा समझते हैं
तोगड़िया जी का कहना है की पाकिस्तान के इशारों पर काम करने वाले अलगाववादी और आतंकवादी केवल गोली की भाषा समझ पाते हैं इन्हें प्यार की बातचीत वाली भाषा समझ नहीं आती है। भारत देश में 15 लाख से ज्यादा सैनिक हैं। आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर मारना होगा। जो लोग आतंकवादियों का साथ देते हैं और उन पर पत्थर बरसाकर आतंकवादियों को भगाने का प्रयास करते हैं, उनके साथ आतंकवादियों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए। दुस्साहस करने वालों को सेना गोली, बम और तोप से उड़ा देगी। वहीं तोगड़िया ने कहा सेल्फ रूल की बात करने वालों को पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zwdqhl
Comments
Post a Comment