sss

; //]]>

कश्मीर: मौसम ने बदली करवट, हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी - Khabar NonStop

178369-snow

श्रीनगर। मौसम करवट ले रहा है। और लोगों के लिए सुहाना मौसम ला रहा है। आपको बता दें कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गयी है। जहां एक तरफ मौसम अच्छा हुआ है वहीं दूसरी करफ शुष्क मौसम के खत्म होने पर खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां भी बढ़ गयी हैं। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया है कि घाटी के कुछ ऊपरी इलाके में कल रात बर्फबारी हुयी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

आज सुबह साढ़े आठ बजे तक बारामूला जिले के गुलमर्ग में अफरवात चोटी पर तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गयी है। सोनमर्ग और गंदेरबल में भी हिमपात हुआ। हिमपात अंतिम खबर मिलने तक जारी था। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य मैदानी क्षेत्र में रात में बारिश हुयी ये बात प्रवक्ता ने कही है। शहर में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर घाटी के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर है। इसका कारण बादल छाए रहना है। इतना ही नहीं प्रवक्ता ने ये भी बताया कि गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zHX1G8

Comments