sss

; //]]>

सीएम ने किया नगरपालिका चुनाव का दौरा - Khabar NonStop

CM बहराइच।नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दौरा कर जहां बढ़ा दिया है,वहीं अन्य दलों ने भी जनसभा व नुक्कड़ सभा द्वारा अपनी ताकत लगाना शुरू कर दिया है। शहर के दरगाह शरीफ पूर्वी फाटक पर एम आई एम पार्टी की एक जनसभा को महाराष्ट से विधायक वारिस पठान एवं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों की बदहाली की जिम्मेदार कांग्रेस है क्योंकि लम्बे समय तक मुसलमानों ने कांग्रेस पर विश्वास किया।नाराज होकर मुसलमानों ने सपा व बसपा को वोट किया।लेकिन इन दलों ने मुसलमानों व दलितों को वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया।

भाजपा सरकार में सब्जियों के बढ़ें दाम, ग्राहक और दुकानदार परेशान

मुसलमान और दलितों से गलत व्यवहार

उन्होंने कहा कि आज देश मे मुसलमानों,दलितों,पिछड़ो व वंचितो को दहशतजदा किया जा रहा है। इसलिए हालात के मददेनजर एम आई एम पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है।प्रोग्राम का संचालन अलताफ अहमद ने किया।जनसभा को प्रत्याशी श्रीमती तरन्नुम,जिलाध्यक्ष मकीन अहमद मेकरानी,शफी अहमद,अकरम सईद व लल्लन प्रसाद सोनी ने भी सम्बोधित किया।

पीलीभीत: अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो में मारी टक्कर

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2znng5w

Comments